ब्रेकिंग
Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पह... Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी... Viral News: लंबाई बनी मुसीबत! 6.6 फीट लंबे बस कंडक्टर को हुआ गर्दन और पीठ में दर्द, अब विभाग ने दिया... India-Algeria Defence: रक्षा सहयोग को मिली नई रफ्तार; दिल्ली में भारत और अल्जीरिया के बीच पहली बड़ी ... India-Pakistan Border: ऑपरेशन सिंदूर का खौफ! जवाबी कार्रवाई तक नहीं कर पाया इस्लामाबाद, भारत की बड़ी... Job Scam Alert: मोटी सैलरी का झांसा देकर विदेश भेजा, फिर शुरू हुआ 'बंधक' बनाने का खेल; बड़े गिरोह का ... UP Politics: 'हार छिपाने के लिए लोकतंत्र का बहाना', पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला Indian Army: क्या था 'ऑपरेशन सिंदूर'? सेना ने दिखाया तबाही का ट्रेलर, डेढ़ मिनट के वीडियो में दिखा प... Crime News: बेटी से मिलने की जिद में हैवान बना जीजा; ससुराल पहुंचकर दो सालियों की बेरहमी से हत्या JJM Scam Update: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ED के बाद अब ACB का बड़ा ए...
दिल्ली/NCR

एयरपोर्ट के बाद दिल्ली में फाइव स्टार होटल की छत का हिस्सा गिरा, कपल घायल

दिल्ली में एक मकान और एयरपोर्ट की छत के गिरने के बाद अब एक फाइव स्टार होटल की छत का हिस्सा भी गिर गया है. इस घटना में एक कपल के घायल होने की खबर है. मामला साउथ-वेस्ट दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल का है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि फाइव स्टार होटल के छत का एक हिस्सा गिर जाने से दो लोग घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक आर के पुरम इलाके में यह घटना सोमवार की रात करीब 8 बजे घटी. पुलिस ने बताया कि एक कपल होटल के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद पूल के पास खड़ा था, तभी छत का एक हिस्सा ढहकर उनके ऊपर गिर गया. इससे उनके सिर में चोट आई है.

कपल को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल होने के बाद कपल ने पुलिस को फोन किया और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. इधर घायल कपल को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से उनकी प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी हो गई.

इस मामले में घायल कपल ने खबर लिखे जाने तक कोई होटल या किसी अन्य के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हाल ही में दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट की छत गिर गई थी, जिसमें दबकर एक युवक की मौत हो गई थी. वहीं, 6 लोग घायल हो गए थे.

मृतक की पहचान दिल्ली में रोहिणी के रहने वाले कैब ड्राइवर रमेश कुमार (45) के रूप में हुई थी. मामलें में जांच के आदेश दे दिए गए थे. हादसे के बाद टर्मिनल नंबर एक से उड़ानों को रोकना पड़ा था. नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी मौके पहुंचे थे. इस मामले में आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

Related Articles

Back to top button