ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

युद्ध में जन्म-युद्ध में ही मौत… इजराइली हमले में गई जुड़वां बच्चों को जान, मां पूछती रही सवाल- हमारी क्या गलती?

गाजा में इजराइली हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं बल्कि इसके विपरीत यह और भयानक होता जा रहे हैं. हाल ही में गाजा के राफा शहर में इजराइली सेना ने रातभर हवाई हमले और बमबारी की. इस हमले में एक ही परिवार के 14 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 नवजात भी शामिल थे.

हमास-इजराइल के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुए इस जंग के कुछ दिन बाद ही रानिया अबू अंजा ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. हाल ही में इजराइली सेना ने राफा में एक घर पर हवाई हमला किया, इस हमले में एक परिवार के 14 लोगों की मौत हो गई. मारे गए सभी 14 लोगों में से 5 बच्चे थे, जिसमें से 2 नवजात थे. अंतिम संस्कार के दौरान रानिया ने बताया कि उसकी शादी के 11 साल के बाद उसने इन बच्चों को जन्म दिया था.

एक परिवार के 14 लोगों की मौत

इसी हमले में रानिया के पति की भी मौत हो गई. 3 मार्च को उसके परिवार के 14 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान रानिया अपने 2 बच्चों में से एक को अपने सीने से लिपटाकर रखी हुई थी. यह मंजर वहां पर स्थित सभी लोगों को अंदर ही अंदर तोड़ रहा था. दोनों नवजात में एक लड़का था और एक लड़की थी, दोनों का नाम वेसम और नईम अबू अंजा था. सफेद कफन में लपेटे गए दोनों बच्चों में से एक मां की गोद में था, वह उसके सिर पर बार-बार अपना हाथ फेर रही थी और वहीं दूसरा वहीं मौजूद व्यक्ति की गोद में था, कफन के नीचे से बच्चे का कपड़ा दिखाई दे रहा था.

4 महीने पहले हुआ था बच्चों का जन्म

रानिया बार-बार रो पड़ रही थी, वहां मौजूद लोग उसको सांत्वना दे रहे थे. जब बच्चों को दफनाए जाने का समय आया और उससे बच्चों को मांगा गया तो उसने उन्हें देने से इनकार करते हुए धीमी आवाज में कहा कि इन्हें मेरे पास ही छोड़ दो. शोक के वक्त मौजूद रिश्तेदारों ने कहा कि इन बच्चों का जन्म सिर्फ 4 महीने पहले ही हुआ था. रानिया ने कहा कि अब मैं जिंदा कैसे रहुंगी. उसने कहा कि हम सब सो रहे थे, हम लड़ भी नहीं रहे थे उन बच्चों की क्या गलती थी.

हमले में मारे गए परिवार के सभी सदस्यों को ब्लैक बॉडी बैग में पैक कर के एक लाइन से रखा गया था. सभी शव से लिपट कर रो रहे थे. उनमें से एक आदमी एक मासूम बच्चे के शव से लिपट कर रो रहा था, बाकी लोग उसे सांत्वना दे रहे थे. रानिया ने कहा कि वह उम्मीद करती है कि आने वाले पवित्र महीने रमजान से पहले युद्ध विराम हो जाए. गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इजरायली सेना के हमले में गाजा में 30,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, इस क्षेत्र को बर्बाद कर दिया गया है और इसकी ज्यादातर आबादी को उखाड़ फेंका गया है.

Related Articles

Back to top button