मध्यप्रदेश
मंगलवार को शहर का पारा 2 डिग्री गिरा, सुबह चली हल्की हवाए
भिंड। माह के शुरुआती हफ्ते में तापमान में काफी उथल-पुथल देखी जा रही है। मंगलवार को शहर का तापमान में 2 डिग्री गिरकर अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। जबकि सोमवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिन की शुरुआत में सुबह हल्की हवाएं चलीं तो दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में कड़क धूप छाई रही। वहीं शाम 4 बजे के बाद मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के मुताबिक महीने के अंत तक गर्मी का अधिक प्रकोप देखने को मिल सकता है।
सुबह-शाम हल्की सर्दी
मार्च महीने के पहले हफ्ते में सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास किया जा रहा है। जब कि दोपहर में गर्मी अपना मिजाज दिखाने लगी है। मौसम ऐसा ही रहा तो कुछ ही दिनों में लोग दोपहर में अपने घरों से जरूरी कामकाज के लिए ही निकलेंगे।
दिन प्रति दिन तापमान में बढ़ोतरी से एक ओर लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है तो हीं दूसरी तरफ फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल नहीं है।






