ब्रेकिंग
Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ...
देश

संदेशखाली केसः 2 घंटे के भीतर शाहजंहा शेख को CBI को सौंपें, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

संदेशखाली मामले में आरोपी शाहजहां शेख को अब तक सीबीआई को नहीं सौंपा गया है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने कल ही इस सिलसिले में आदेश दिया था. अब हाईकोर्ट ने दोबारा से पश्चिम बंगाल सरकार को कहा है कि ये आदेश तत्काल लागू किया जाए. साथ ही, कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से अवमानना याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से तत्काल आदेश लागू करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने आदेश में कहा कि पुलिस की भूमिका इस मामले में ठीक नहीं है, वह आरोपी को बचा रही है. हाईकोर्ट ने कहा है कि ये साफ किए जाने के बावजूद कस्टडी सीबीआई को हैंडओवर नहीं सी गई. कलकत्ता की उच्च न्यायालय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ याचिका दाखिल करना इस अदालत के आदेश पर रोक नहीं है.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने और क्या कहा?

हाईकोर्ट ने बताया है कि सीबीआई ने राज्य पुलिस को उच्च अदालत के आदेश की जानकारी दी थी लेकिन आदेश को लागू करने में जानबूझकर देरी करते हुए कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट में मामला गया है. हाईकोर्ट ने साफ तौर पर कहा है किहमारे आदेश को तब तक के लिए लंबित नहीं रखा जा सकता जब तक कि सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार की याचिका का निपटारा ना कर दे.

वहीं, हाईकोर्ट ने ये भी याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट का ही एक फैसला है कि किसी भी आदेश को सिर्फ इस वजह से लंबित नहीं रखा जा सकता, क्योंकि ऊपरी अदालत में याचिका दायर की गई है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने कल ही अपने आदेश में साफ-साफ कहा था कि राज्य सरकार की पुलिस का बर्ताव शाहजहां शेख को लेकर पक्षपात से भरा नजर आता है. इसके अलावा हाईकोर्ट ने यहां तक कहा था कि टीएमसी में शाहजहां शेख का प्रभाव मजबूत है और स्वतंत्र जांच के लिए केस को सीबीआई को देना आवश्यक है.

Related Articles

Back to top button