ब्रेकिंग
Supreme Court on Bihar Police: रिश्वत कांड में नया मोड़! चूहों ने निगले पैसे? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस... Dragon Update: सलमान-अजय को टक्कर देने वाला ये विलेन अब जूनियर NTR से भिड़ेगा; 'ड्रैगन' को लेकर आया ... US-Iran Relations: ईरान के आगे झुका अमेरिका? तेहरान की शर्तों पर युद्धविराम की चर्चा के बीच ट्रंप के... Mother’s Day 2026: कौन हैं अष्ट वसु, 11 रुद्र और 12 आदित्यों की माता? जानें सनातन धर्म में सृष्टि की... BCCI Schedule 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बीसीसीआई ने महिला टीम की न... Digital Detox: रोज सिर्फ 1 घंटा फोन से रहें दूर; तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जानें डिजिटल डिटॉ... Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज...
उत्तरप्रदेश

सनकी आशिक! लड़की से रेप की कोशिश, इनकार पर मारी गोली; खून बहता देखा अस्पताल लेकर पहुंचा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मनचलों ने 17 साल की छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की. छात्रा ने इसका विरोध किया तो उन्होंने छात्रा के पेट में गोली मार दी. घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

छात्रा के परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सन्तकबीरनगर जिला के धनघटा चौराहा के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है. वह रोज की तरह उस दिन भी कोचिंग पढ़ने के लिए गई. महुली के खजुरिया का रहने वाला राहुल यादव उससे एक तरफा प्रेम करता था. उसने कई बार छात्रा के साथ अप्रत्यक्ष तौर पर छेड़खानी करने की कोशिश की. छात्रा हमेशा उसका विरोध करती थी, लेकिन वह उसकी एक भी नहीं मानता था. घटना के दिन भी वह धनघटा चौराहे पर अपनी चार पहिया गाड़ी लेकर अपने साथियों के साथ पहुंचा था.

सुनसान इलाके में की रेप की कोशिश

छात्रा हर दिन की तरह कोचिंग क्लासेस के लिए गई, जब कोचिंग से निकली तो उसे जबरदस्ती अपनी कर में बैठा लिया और बिरहड़घाट की ओर लेकर चला गया. वहां सुनसान इलाके में उसने छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन छात्रा के विरोध के चलते असफल होने पर उसके पेट के दाहिने हिस्से में उसे गोली मार दी. इसके बाद जब आरोपी ने पेट से खून को बहते देखा तो छात्रा को अपनी कार से ही गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती करवा दिया. परिवार वालों ने बताया कि इस दौरान हम लोग भी खोजते हुए जब आरोपी के गांव खजुरिया पहुंचे और वहां से नंबर लेकर राहुल को मिलाया तो उसने बताया कि आपकी बेटी को गोली लगी है.

ऐसे में घरवालों ने तत्काल धनघटा पुलिस को इसकी सूचना दी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी राहुल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुछ आरोपी पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए. आरोपी राहुल को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसके दोस्त भागने में कामयाब हो गए. छात्रा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. इस संबंध में को धनघटा सीओ केशवनाथ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अभी वह पुलिस की हिरासत में है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button