ब्रेकिंग
सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ... गुरदासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: बबरी बाईपास से चुराई बाइक के साथ आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्त... गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत... लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा...
मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव के ग्वालियर दौरे के तुरंत बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हटाए गए ग्वालियर कलेक्टर , एसपी और कमिश्नर…

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने एसपी और कलेक्टर के तबादलों का आदेश जारी किया। रविवार को आई सूची में ग्वालियर के कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक और संभागीय कमिश्नर तीनों के तबादले हो गए हैं। मुख्यमंत्री रविवार को ग्वालियर दौरे पर थे और यहां पर उन्होंने सभी भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। रुचिका सिंह चौहान को ग्वालियर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

आपको बता दें कि रविवार की रात को आई सूची में IAS अधिकारी और  IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खरगोन एसपी को ग्वालियर जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, ग्वालियर के मौजूदा एसपी राजेश सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल भेजा गया है।

खरगौन जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को ग्वालियर जिले का नया एसपी बनाया गया है। ग्वालियर के संभागीय आयुक्त दीपक सिंह को अब इंदौर का नया आयुक्त बनाया गया है। पंढरीनाथ खाड़े को ग्वालियर का संभाग आयुक्त बनाया गया है। आनंद विभाग में पदस्थ प्रमुख सचिव संजीव कुमार झा को चंबल संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button