ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
मध्यप्रदेश

ग्वालियर जॉइंट कमिश्नर को कपल ने पीटा, कार टच होने पर बढ़ा झगड़ा

ग्वालियर: ग्वालियर में एक युवक-युवती ने शहर के जॉइंट कमिश्नर से मारपीट कर दी। विवाद गाड़ी बैक करते समय हुआ। जॉइंट कमिश्नर की स्कॉर्पियों बैक करते समय हल्की सी उनकी गाड़ी से टकरा गई तो भड़के कपल ने जॉइंट कमिश्नर मारपीट करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आए लोगों से भी कपल ने जमकर हाथापाई की। पूरा घटनाक्रम गश्त का ताजिया इलाके में शनिवार की रात को घटित हुआ। पुलिस ने मारपीट करने वाले महिला पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, भू अभिलेख शाखा में पदस्थ ज्वाइंट कमिश्नर अखिलेश जैन गश्त का ताजिया पर शनिवार की रात को किसी काम से गए थे। काम खत्म करके जब वे वापस जाने के लिए निकले, तो उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को स्टार्ट करके बैक किया। बैक करते समय उनकी स्कॉर्पियो एक कार से टकरा गई। इस कार में एक महिला और पुरुष सवार थे। टक्कर होने पर जॉइंट कमिश्नर अखिलेश जैन ने गाड़ी से उतरकर कार सवार महिला और पुरुष से माफी भी मांगी, लेकिन महिला पुरुष का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने पहले तो जॉइंट कमिश्नर के साथ मुंहवाद किया और इसके बाद जॉइंट कमिश्नर के साथ मारपीट शुरू कर दी। अखिलेश जैन के साथ मारपीट होते देखा वहां मौजूद गजानंद पांडे और उनके भाई प्रदीप पांडे समेत गजानंद पांडे का भतीजा वैभव बीच बचाव करने के लिए पहुंचे, लेकिन मारपीट करने वाले महिला पुरुष ने उन पर भी हमला कर दिया।

महिला पुरुष ने गजानंद पांडे, उनके भाई और भतीजे पर हमला करके उनको भी चोटिल कर दिया। हंगामा होते देखा मौके से निकल रही पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही मारपीट कर रहे महिला पुरुष तुरंत अपनी कार में बैठकर वहां से भाग गए। अपने साथ हुई मारपीट की घटना के बाद जॉइंट कमिश्नर अखिलेश जैन समेत गजानंद पांडे, उनके भाई प्रदीप पांडे और भतीजा वैभव सेंट्रल कोतवाली पहुंचे। यहां गजानंद पांडे की शिकायत पर से सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले महिला पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हमलावर जिस गाड़ी में सवार थे, उस गाड़ी पर दिल्ली का नंबर था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button