ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
खेल

भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बनेगा IPL 2024! वर्ल्ड कप से पहले इन 5 खिलाड़ियों की चोट ने किया सबको परेशान

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले 5 टेस्ट सीरीज मे 4-1 से जीत हासिल की है। अब रोहित के अलावा सभी प्लेयर  IPL 2024 की तैयारी में जुट गए हैं। IPL का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इसके साथ ही IPL के ठीक बाद जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी शुरू हो जाएगी। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा।मगर वर्ल्ड कप से पहले यह IPL भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बन सकता है।

IPL में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
IPL में टॉप-5 स्टार खिलाड़ियों की चोट के चलते सब की नजर उन पर टिकी रहेगी, जिस कारण वे अभी भारतीय टीम से बाहर हैं। इन चोटों के कारण ज्यादातर प्लेयर घरेलू टूर्नामेंट में भी शामिल नहीं हो सकते हैं। यह टॉप-5 स्टार रोहित शर्मा, KLराहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे। इस दौरान उन्हें कुछ गंभीर चोटें आई। तभी से पंत क्रिकेट से दूर हैं।

उस समय उनकी कई सर्जरी भी हुई थीं। जिसके बाद उन्होंने खुद को धीरे-धीरे रिकवर किया। हाल ही में पंत ने कुछ प्रैक्टिस मैच भी खेले, लेकिन वो अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। खासकर विकेटकीपिंग के लिए वो फिट नहीं दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) और बीसीसीआई ने पंत को फिटनेस रिपोर्ट सौंप दी है और आईपीएल के लिए खेलने की मंजूरी भी दे दी है।
मगर अभी तक उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है। यदि वह फिट नहीं होते हैं तो वो वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि वर्ल्ड कप के लिए पंत को अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी फॉर्म भी साबित करनी होगी। एक्सीडेंट से पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रुप में थे।

रोहित शर्मा भी है अनफिट 
इस लिस्ट में टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं। BCCI के सचिव जय शाह ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि रोहित वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। मगर रोहित इस समय पीठ में अकड़न से परेशान हैं। इसी कारण वे धर्मशाला में हुए इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत में मैदान में नहीं आ पाए थे। तब रोहित की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान संभालने पड़ी थी।हालांकि अब रोहित इस समय ठीक महसूस कर रहे हैं। बता दें कि रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जिताया है। इस बार वो बतौर प्लेयर खेलते दिखेंगे।

5 महीने बाद मैदान में उतरेंगे पंड्या
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम भी शामिल है। पंड्या करीब 5 महीनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप में 19 अक्टूबर 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसी मैच के दौरान उनके एंकल में चोट आई, जिस कारण वो बाहर हो गए थे।

लंदन से इलाज कराकर लौटे हैं KL राहुल
IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के कप्तान केएल राहुल को लेकर भी फ्रेंचाइजी को सतर्क रहने की जरूरत है। वो हाल ही में क्वाड्रिसेप्स टेंडन (जांघ की मांसपेशियों) की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्होंने पहला टेस्ट मैच खेला था, जिसमें 86 और 22 रन बनाए थे। इसके बाद वो टीम से बाहर ही रहे। KL राहुल को पिछले साल भी चोट के कारण IPL से बाहर होना पड़ा था। उस वक्त उनका ऑपरेशन भी हुआ था।

श्रेयस को चोट पर देना होगा ध्यान
इस लिस्ट में पांचवें प्लेयर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं। श्रेयस पीठ की चोट के कारण ही पिछले साल भी IPL नहीं खेल सके थे। उनकी जगह नीतीश राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम की कमान को संभाला था।श्रेयस को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वे  लगातार 4 टेस्ट में एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाने के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सिर्फ 2 टेस्ट खेले थे। श्रेयस को बीसीसीआई ने भी अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। मगर अब श्रेयस को आईपीएल में अपनी चोट को लेकर काफी सतर्क रहना होगा। साथ ही अपने फॉर्म पर भी ध्यान देना होगा। यदि वो बल्ले से रन नहीं बनाते हैं, तो फिर वर्ल्ड कप में भी उनका खेलना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button