ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

तारक मेहता की ‘बबीता जी’ ने 9 साल छोटे ‘टप्पू’ से कर ली सगाई?

पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से टीवी पर राज कर रहा है. जेठालाल, दया बेन हो या फिर बबीता जी. ये सभी किरदार फैन्स के दिलों में खास जगह बना चुके हैं. इसी बीच शो में ‘बबीता जी’ का रोल प्ले करने वाली मुनमुन दत्ता को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, 36 साल की मुनमुन दत्ता ने 27 साल के राज अनादकट के साथ सगाई कर ली है. पिछले लंबे वक्त से मुनमुन और राज के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं. ये सिलसिला शुरू हुआ था, जब राज ने टप्पू बनकर शो में एंट्री ली थी. पहले दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोस्ती. इसके बाद ये याराना प्यार में बदल गया और फिर एक-दूजे को डेट करना शुरू कर दिया.

इसी बीच मुनमुन दत्ता और राज की सगाई की खबरें काफी वायरल हो रही हैं. दरअसल एक्टर्स के किसी करीबी ने ही उनकी सगाई की खबर को कंफर्म किया है. लेकिन फैन्स को अब भी दोनों के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स से पता लगा है कि, ये सगाई मुंबई से बाहर यानी वडोदरा में हुई है.

‘बबीता जी’ और ‘टप्पू’ की सगाई हो गई!

फैमिली की मौजूदगी में मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई हुई है. दोनों के परिवार को रिश्ते से कुछ भी दिक्कत नहीं है, वो लोग काफी खुश हैं. दरअसल राज उम्र में मुनमुन दत्ता से 9 साल छोटे हैं. हालांकि, अब दोनों ने सगाई कर रिश्ते को नया नाम दे दिया है. रिपोर्ट्स से पता लगा कि, शो में भी सबको उनके रिश्ते के बारे में पता था.

पिछले 15 सालों से मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी हुई हैं. वो इसमें बबीता जी का रोल प्ले करती नजर आती हैं. तो वहीं दूसरी ओर, राज अनादकट टप्पू के किरदार में थे. लेकिन वो काफी पहले ही शो को अलविदा कह चुके हैं. उस वक्त एक्टर के इस फैसले से फैन्स काफी नाराज भी हुए थे. लेकिन कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि, उन्हें शो से निकाला गया है.

दरअसल शो में जेठालाल और बबीता जी के बीच जो प्यार भरी नोकझोंक चलती है, वो फैन्स को काफी पसंद आती है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर काफी मीम्स भी बन रहे हैं. यूजर्स इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं. वहीं मुनमुन दत्ता की बात करें तो, वो एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं अपने बयानों के चलते कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button