ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

इधर पीएम मोदी सूरज पोर्टल का कर रहे थे वर्चुअल लॉन्च..उधर मंत्री जी फरमा रहे थे आराम, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर साधी चुप्पी

इंदौर: देश के पीएम मोदी ने आज सूरज पोर्टल का वर्चुअल लॉन्च किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान देश भर के विभिन्न राज्यों के के ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से संवाद किया। इंदौर में भी शाम 4 बजे रविन्द्र नाट्य ग्रह में पीएम सूरज पोर्टल का कार्यक्रम हुआ। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से इंदौर के एक हितग्राही से चर्चा किए।

इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर पीएम मोदी इंदौर के एक युवा से ऑनलाइन चर्चा कर रहे थे उधर कुर्सी पर बैठकर सीएम मोहन यादव के मंत्री सो रहे थे। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के समय मंत्री विजय शाह, तुलसी सिलावट सहित अन्य अधिकारी सोते हुए नजर आए।

अब इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है। कांग्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है कि’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर के एक युवा से ऑनलाइन चर्चा करते रहे और मोहन यादव सरकार के मंत्री सोते रहे। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के समय मंत्री विजय शाह, तुलसी सिलावट सहित अन्य अधिकारी सोते हुए नजर आए।’

Related Articles

Back to top button