ब्रेकिंग
‘श्रद्धा इतनी सुंदर थी कि…’, सहेली की खूबसूरती से हुई जलन, बेस्ट फ्रेंड ने उड़ेल दिया तेजाब पति ने करवाई पत्नी की दूसरी शादी… सुहागरात में कर दिया कांड, सुबह आंख खुली तो थाने पहुंच गया पूरा पर... ‘इतनी देर तक कहां थे तुम…’, आधी रात को वापस लौटे पति से किया सवाल, फिर गुस्से में पत्नी ने दांतों से... ग्वालियर: 9 दिन में 9 बार धंस गई नई सड़क… 15 दिन पहले हुआ था उद्घाटन 200 से कम कर्मचारी हैं तो बिना परमिशन फैक्ट्री बंद कर सकते हैं मालिक, दिल्ली सरकार के बदले कई नियम ‘देवर और जेठ के साथ मेरे संबंध…’, पहले पति फिर सास की करवाई हत्या, शातिर बहू की खौफनाक हिस्ट्री सावन का फुलप्रूफ प्लान तैयार! दुकान पर मालिक को नाम के साथ लिखनी होंगी ये चीजें 23 पंखे-14 AC और 5 TV… दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी घर में लगेंगी ये चीजें 16 साल के छात्र को बार-बार ले जाती थी 5 स्टार होटल, करती थी गंदा काम… इंग्लिश की लेडी टीचर गिरफ्तार हिमाचल में मजदूरों के आए अच्छे दिन, सरकार ने बढ़ाई मजदूरी… जानें अब कितना मिलेगा पैसा
देश

दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी मालदीव और श्रीलंका से शुरु करेंगे विदेश यात्रा

 प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहला विदेश दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 8-9 जून को मालदीव जाएंगे। पीएम मोदी 8 जून को मालदीव संसद को भी संबोधित करेंगे। साथ ही वो नौ तारीख को श्रीलंका का दौरा भी करेंगे। विदेश सचिव विजय  गोखले ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के निमंत्रण पर पीएम मोदी 8-9 जून को मालदीव की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच उच्च स्तरीय आदान प्रदान में नई गति को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों में हाल के समय हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, दोनों देश अपने खास संबंधोंको और गहरा बनाने के मकसद से साझा हितों से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति सोलिह दिसंबर 2018 में भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे।
वहीं, पीएम मोदी 9 जून को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक, मालदीव और श्रीलंका की प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा ‘पड़ोस प्रथम नीति’ और सागर सिद्धांत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। सागर सिद्धांत का आशय क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास है। यह सागर के जरिए आर्थिक समृद्धि हासिल करने के भारत के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button