ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां
देश

BJD विधायक ने इंजीनियर से करायी उठक-बैठक, वीडियो वायरल

भुवनेश्वर: ओड़िशा में सत्तारूढ़ बीजद के नवनिर्वाचित विधायक सरोज कुमार मेहर का अपने निर्वाचन क्षेत्र पटनागढ़ में घटिया सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता से कथित रूप से जबरन उठक-बैठक कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिलाधिकारी अरिंदम डाकुआ ने कहा कि इस मामले में पटनागढ़ के उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा,‘ मैंने इस घटना पर पटनागढ़ के उपजिलाधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।’ सूत्रों ने बताया कि विधायक बुधवार को बोलांगीर जिले के बेलपाड़ा प्रखंड में गए थे, उसी दौरान स्थानीय लोगों ने मांडल-बेलपाड़ा बाईपास पर घटिया निर्माण कार्य होने की शिकायत की थी।

सोशल मीडिया पर आए कथित वीडियो में मेहर अभियंता को फटकार लगाते हुए और उसे बीच सड़क पर 100 बार उठक-बैठक के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कनिष्ठ अभियंता कर्तव्य निर्वहन में ढिलाई के लिए माफी मांगते हुए नजर आ रहा है लेकिन विधायक कुछ भी सुनने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। मेहर ने अभियंता को भीड़ द्वारा पिटवाने की भी धमकी दी जिसके बाद वह सड़क पर उठक-बैठक करते हुए नजर आ रहा है।

 इस बीच, कार्यकारी अभियंता एल एन मिश्रा ने कहा,‘ हम शिकायतों पर गौर करेंगे और यदि निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कोई चिंता सामने आएगी तो जरूरी सुधार किए जाएंगे।’ फिलहाल मेहर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए लेकिन विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने बीजद विधायक की इस हरकत को लेकर आलोचना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button