ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी मालदीव और श्रीलंका से शुरु करेंगे विदेश यात्रा

 प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहला विदेश दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 8-9 जून को मालदीव जाएंगे। पीएम मोदी 8 जून को मालदीव संसद को भी संबोधित करेंगे। साथ ही वो नौ तारीख को श्रीलंका का दौरा भी करेंगे। विदेश सचिव विजय  गोखले ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के निमंत्रण पर पीएम मोदी 8-9 जून को मालदीव की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच उच्च स्तरीय आदान प्रदान में नई गति को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों में हाल के समय हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, दोनों देश अपने खास संबंधोंको और गहरा बनाने के मकसद से साझा हितों से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति सोलिह दिसंबर 2018 में भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे।
वहीं, पीएम मोदी 9 जून को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक, मालदीव और श्रीलंका की प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा ‘पड़ोस प्रथम नीति’ और सागर सिद्धांत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। सागर सिद्धांत का आशय क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास है। यह सागर के जरिए आर्थिक समृद्धि हासिल करने के भारत के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button