ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

CAA और NRC के विरोध में आज महाराष्ट्र बंद, 3000 से ज्यादा लोग हिरासत में

पुणे: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA ), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और केंद्र सरकार की ‘गलत’ इकोनॉमिक्स पॉलिसी के खिलाफ महाराष्ट्र में प्रकाश अम्बेडकर के नेतृत्व वाले वंचित बहुजन अगाड़ी (VBA) की ओर से आहूत भारत बंद में भाग लेने के लिए शुक्रवार को राज्य भर में 3000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। वीबीए के राज्य प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकले ने बताया कि 100 से अधिक संगठनों के समर्थन के साथ बंद सफल रहा। पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे में प्रदर्शनकारियों ने दत्तवाड़ी इलाके और कोथरू में कुछ वाहनों पर पथराव किया।

चेंबूर के पास मुंबई में राज्य परिवहन निगम के वाहनों पर पथराव की मामूली घटनाओं के अलावा अब तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। मोकले ने बताया कि लोगों और यातायात को प्रभावित किए बिना दिन के दौरान कुछ क्षेत्रों में प्रदर्शन होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए को केंद्र जबरन लागू करने की कोशिश कर रहा है जबकि इसे लेकर देश में अशांति का माहौल है। उन्होंने कहा कि देश आर्थिक दिवालियापन की राह पर है। नोटबंदी और जीएसटी के साथ देश में अविश्वास के माहौल के कारण सरकार को राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा। केंद्र की इकोनॉमिक्स पॉलिसी गलत हैं और सरकार केवल इस तरह के कृत्यों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button