ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

महादेव ऐप को लेकर भूपेश बघेल पर FIR, डिप्टी सीएम बोले- कानून की नजर में सब एक समान

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईओडब्ल्यू के द्वारा की गई एफआईआर के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीति में भूचाल आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। वहीं भिलाई के सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिनके खिलाफ मामले होंगे उनके खिलाफ एफआईआर जरूर दर्ज होगा।

आपको बता दे कि ईओडब्ल्यू ने एफआईआर में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस साल की अब तक की एफआईआर में पहली बार पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया है। महादेव केस में 19 आरोपियों के साथ भूपेश बघेल का भी नाम है। ईडी की रिपोर्ट पर हुई एफआईआर में भूपेश बघेल का नाम 6वें स्थान पर है। महादेव बुक चलाने वाले 5 प्रमुख लोगों रवि उप्पल, शुभम सोनी, चंद्रभूषण वर्मा, असीमदास और सतीश चंद्राकर के बाद भूपेश बघेल का नाम है। वहीं भिलाई के सामाजिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव आला नेता पहुंचे। वहीं विजय शर्मा ने कहा कि जिनके खिलाफ मामले होंगे उनके खिलाफ एफआईआर जरूर होगा। उनमें कोई साधारण और बड़ा आदमी नहीं है। राज कानून का होता है व्यक्ति का नहीं, कानून की नजर में सब एक होते हैं। उन्होंने कहा कि महादेव एप सट्टा के मामले में हम सब बहुत अच्छे से जानते हैं, जिन-जिन का नाम आया है उन पर एफआईआर दर्ज हुआ है। जांच होगी आगे और स्पष्ट हो जाएगा।

सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जांच हमारे समय का नहीं कांग्रेस के समय से चल रहा हैं। प्रथम दृष्टि में उनका नाम आया है तो उन्हें इसका सामना करना चाहिए। अगर निर्दोष होंगे तो किस बात का डर, दोषी होंगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वहीं लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि जो भ्रष्टाचार और चोरी करेगा उसे पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा।

Related Articles

Back to top button