ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

घात लगाकर बैठे आरोपी ने अरहर के खेत में छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, परीक्षा देने जा रही थी नाबालिग…

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में परीक्षा देने घर से स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना अतरेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 एएसपी अनिल सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया है की अतरैला थाना क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा शुक्रवार को परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी। गांव से विद्यालय तक आने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर का पगडंडी वाला सुनसान रास्ता है। जहां पास में ही अरहर के खेत में आरोपी पहले से घात लगाकर छिपा था। जैसे ही छात्रा वहां से गुजरी, आरोपी ने उसे अरहर के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद छात्रा अपने घर पहुंची और इस पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन छात्रा को थाने लेकर पहुंचे जहां आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button