ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...
बिहार

Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत।

बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है. राहत औऱ बचाव कार्य जारी है.

यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला मंदिर में हुई. यहां हर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी. इस दौरान भीड़ प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते स्थिति धीरे-धीरे अनियंत्रित हो गई.

पहले धक्का-मुक्की, फिर मची भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूजा के दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जो कुछ ही पलों में भगदड़ में बदल गई. लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और बाहर निकलने की कोशिश में अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर भेजी गई हैं, जिनकी मदद से घायलों को तुरंत नालंदा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है.

मंदिर परिसर को कराया गया खाली

घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया है और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर एसडीएम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

प्रशासन ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर मंगलवार को यहां भारी भीड़ उमड़ती है, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Related Articles

Back to top button