ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
लाइफ स्टाइल

बुढ़ापे से पहले न हो जाएं हड्डियां कमजोर, इन फूड्स से मिलेगा भरपूर कैल्शियम और विटामिन डी

हमारे पूरे शरीर के मूवमेंट बिना किसी दर्द और परेशानी के सुचारू रूप से चलें, इसके लिए जरूरी है कि हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहें. हड्डियों में कमजोरी और जोड़ों में दर्द की समस्या पहले के वक्त में एक उम्र के बाद होती थी और इसे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को बुढ़ापे की निशानी कहा जाता है, लेकिन हड्डियां किसी भी उम्र में कमजोर हो सकती हैं अगर खानपान सही न रखा जाए. कैल्शियम और विटामिन डी की कमी की कमी से कम उम्र में ही मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द, हड्डियां कमजोर होकर टूट-फूट होना, हड्डियों का टेढ़ा पड़ जाना जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसलिए कुछ फूड्स को अपनी डाइट में जगह देनी चाहिए.

कैल्शियम की कमी से हड्डियों के कमजोर होने के साथ ही नाखून, दांत भी खराब होने लगते हैं. वहीं विटामिन डी की कमी से कमजोरी, मांसपेशियों में ऐंठन, थकान जैसी समस्याएं होती हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि कौन से फूड्स को डेली डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.

डेयरी उत्पादों में होता है भरपूर कैल्शियम

कैल्शियम की बात हो तो सबसे पहले दूध ही याद आता है. मजबूत हड्डियों या कहें कि पूरी तरह से हेल्दी रहने के के लिए जरूरी की बच्चों से लेकर बड़ों तक को डेली रूटीन में एक गिलास दूध लेना चाहिए. इसके अलावा दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी होता है.

अंडा को दें अपनी डाइट में जगह

अंडा भी न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस माना गया है. इसके सफेद भाग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, तो वहीं ये विटामिन डी और कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है. इसलिए मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए अंडा को डाइट में जगह दें.

मशरूम शाकाहारी लोगों के लिए है बेस्ट ऑप्शन

शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन डी से भरपूर फूड्स में मशरूम अच्छा ऑप्शन है. इसमें प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी, सी भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं.

बादाम हैं कैल्शियम का अच्छा सोर्स

कैल्शियम रिच बादाम आपकी हड्डियों को तो मजबूत बनाते ही हैं, साथ ही में ये आपके दिल और दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इसमें गुड फैट्स पाए जाते हैं. रोजाना सुबह भीगे हुए बादाम खाना फायदेमंद माना जाता है.

पालक में है भरपूर कैल्शियम

आयरन हो या कैल्शियम पालक कई न्यूट्रिएंट्स का खजाना है. इसे डाइट में शामिल करना आपको एनीमिया से लेकर कमजोर हड्डियों से भी बचाव करता है. इसलिए पालक को बच्चों से लेकर बड़ों तक की डाइट में शामिल करना चाहिए.

Related Articles

Back to top button