ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

IPL में कमेंट्री करते नजर आएंगे सिद्धू, लोकसभा चुनाव से बनाई दूरी

कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आगामी लोकसभा चुनाव से दूरी बना सकते हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कमेंट्री करते नजर आएंगे. स्टार स्पोर्ट्स ने एक्स पर सिद्धू को लेकर पोस्ट किया है. सिद्धू को लेकर जानकारी देते हुए स्टार स्पोर्ट्स ने लिखा, महान नवजोत सिंह सिद्धू हमारी स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं. आईपीएल-2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी की अस्वस्थता के चलते लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी के इलाज को समय देने और पत्नी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया.

कांग्रेस छोड़ने की उड़ी थी अफवाह

इस बीच ये भी खबर आई थी सिद्धू की पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व से विवाद चल रहा है. अफवाह यहां तक उड़ी कि वह वापस बीजेपी में शामिल होंगे. अफवाहों पर सिद्धू की टीम ने वह कांग्रेस और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ मजबूती से खड़े हैं. अटकलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने X पर अपने हैंडल पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अपनी तस्वीर वाली पुरानी रि पोस्ट को किया. ये पोस्ट नवजोत सिंह सिद्धू ने 3 अप्रैल 2023 को तब की था जब वो रोडवेज के मामले में 1 साल की सजा काटने के बाद जेल से बाहर आए थे और राहुल और प्रियंका गांधी से मिलने गए थे. इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी को अपना मेंटोर बताया था.

पंजाब कांग्रेस संगठन द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की बात भी उठी थी. कांग्रेस आलाकमान को पत्र भी लिखा गया था. उस रिपोर्ट का जवाब नवजोत सिंह सिद्धू ने X पर शायराना अंदाज में दिया था. सिद्धू ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि अपने खिलाफ बातें मैं अक्सर खामोशी से सुनता हूं . जवाब देने का हक , मैंने वक्त को दे रखा है .

दरअसल सिद्धू ने 1 फरवरी को पंजाब प्रदेश इलेक्शन कमेटी का मेंबर होने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के द्वारा बुलाई गई इलेक्शन कमेटी की बैठक में ना आकर उसके समानांतर एक अन्य बैठक बुला ली थी, जिसमें उन्होंने पंजाब कांग्रेस के तीन पूर्व अध्यक्षों को भी बुलाया. नवजोत सिंह सिद्धू के इलेक्शन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में ना जाकर उसके समानांतर एक गैर-आधिकारिक बैठक बुलाने को पंजाब कांग्रेस संगठन ने इन-डिसीप्लिन बताया और नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्यवाही की मांग की.

2004 में राजनीति में एंट्री

सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं. वह पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिद्धू बीजेपी में थे. 2004 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी. अमृतसर से वह सांसद चुने गए थे. 2014 तक वह इस सीट से एमपी रहे. 2016 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजा. लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी. 2017 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए और अमृतसर पूर्व से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते. लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में वह हार गए.

राजनीति में आने से पहले सिद्धू क्रिकेट में थे. वह टीम इंडिया के ओपनर रह चुके हैं. वह 51 टेस्ट मैच और 136 वनडे मुकाबले खेले. क्रिकेट से संन्यास के बाद वह कमेंट्री में उतरे और अपनी वन लाइनर के लिए जाने जाने लगे. वह कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो में भी नजर आए.

Related Articles

Back to top button