ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...
उत्तरप्रदेश

2 KM लंबी लाइन… भारी भीड़ से बिगड़े हालात, बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की मौत

मथुरा से एक दुखद घटना सामने आया है. यहां ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य द्वार के पास एक श्रद्धालु की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के दवाब की वजह से श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हुई है. मृतक की पहचान मुंबई के रहने वाले 68 वर्षीय सुनील पिशोरीलाल मगो के रूप में हुई है. वह मुंबई से 40 लोगो के ग्रुप के साथ मथुरा-वृंदावन दर्शन करने आए थे. मृतक के साथ आईं महिला प्रमिला ने बताया कि मंदिर में भारी भीड़ थी. भीड़ के दबाव के चलते घुटन से सुनील पिशोरीलाल की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मंदिर भीड़ में उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. दर्शन करके बाहर आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ हई और उन्होंने दम तोड़ दिया.

इसके साथ ही प्रमिला ने कहा कि मंदिर में उपचार के उचित साधन मौजूद नहीं थे. प्रमिला ने बताया कि मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार के लिए किसी भी साधन की उचित व्यवस्था नहीं है. पिशोरी लाल को ऑक्सीजन की जरूरत थी.उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी यदि वहां पर ऑक्सीजन होता तो उनकी मौत नहीं होती.

अस्पताल पहुंचने से पहले श्रद्धालु की मौत

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुंबई के साईं कोलीवाड़ा निवासी सुनील पिशोरी लाल 40 लोगों के साथ वृंदावन और उसके आसपास के मंदिरों में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे. मुंबई से मथुरा पहुंचा श्रद्धालुओं का ग्रुप लोई बाजार स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरा है. मंगलवार सुबह सुनील पिशोरी लाल अपने साथियों के साथ बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे.दर्शन के बाद जैसे ही गेट नंबर एक से वे बाहर आए उनकी तबीयत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें पुलिस एंबुलेंस से सैनिक चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बारे में वहां मौजूद बांके बिहारी सुरक्षा इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि श्रद्धालु का गेट नंबर एक पर मंदिर से बाहर निकलते समय अचानक तबीयत बिगड़ गया. उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक रिटायर बैंक कर्मी थे. पुलिस ने उनके बेटे जयदीप मग्गो को घटना की सूचना दी है.

Related Articles

Back to top button