ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
मध्यप्रदेश

लहसुन की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे किसान की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

उज्जैन: उज्जैन में लहसुन की रखवाली करने खेत पर सोए हुए किसान की हत्या से सनसनी फैल गई। किसान का शव सुबह खेत के खाट पर खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरु कर दी है।

घटना बालोदा लक्खा गांव के बड़नगर के थाना भाटपचलाना क्षेत्र की है। जहां सोमवार रात को किसान किशन सिंह चावड़ा घर से एक किलोमीटर दूर खेत लहसुन की रखवाली के लिए सोया था। रोजाना की तरह जब वे सुबह घर नहीं पहुंचे तो परिजन खेत पर गए। वहां किशन सिंह रक्त रंजित शव देख उनके होश उड़ गए। पुलिस की आरंभिक जांच में किशन की किसी धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। मृतक किसान भारतीय किसान संघ में बड़नगर तहसील के कार्यकारिणी सदस्य भी थे। एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button