ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
टेक्नोलॉजी

Paytm यूजर्स हो जाएं सावधान! ये फोन कॉल खाली कर सकते हैं आपका अकाउंट

पेटीएम भुगतान बैंक (पीपीबी) ने गृह मंत्रालय, ट्राई और सीईआरटी-इन को 3,500 फोन नंबरों की सूची सौंपी है। इन फोन नंबरों के जरिये भोले भाले ग्राहकों को धोखाधड़ी के जाल में फंसाने के लिये कॉल किया जाता है। पीपीबी ने दावा किया कि उसने इस घोटाले को रोकने के लिए इन लोगों के खिलाफ साइबर सेल में भी प्राथमिकी दर्ज की है।

ट्राई, गृह मंत्रालय और सीईआरटी-इन के अधिकारियों के साथ कई बैठकों में पीपीबी ने विभिन्न संवेदनशील सूचनायें जुटाने और धोखाधड़ी वाले मोबाइल फोन एसएमएस और कॉल के जरिये हो रहे घोटाले की जानकारी दी। इसकी वजह से डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहक प्रभावित हो रहे हैं। सीईआरटी- इन कंप्यूटर सुरक्षा संबंधी मामलों में कार्रवाई करने वाली एजेंसी है।

पीपीबी ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक में कंपनी ने स्पष्ट कर दिया कि इस तरह की धोखाधड़ी से लाखों भारतीयों का भरोसा डगमगाता है। बयान में कहा गया कि हमारे जैसे बैंक इन नंबरों की पहचान कर भविष्य में धोखाधड़ी और घोटालों को विधि प्रवर्तन एजेंसियों, नियामकों और दूरसंचार आपरेटरों के सहयोग से रोका जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button