ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
विदेश

तुर्की में भूकंप के झटके, 6.8 की तीव्रता से हिली धरती, 18 लोगों की मौत

अंकाराः पूर्वी तुर्की में शुक्रवार देर रात आए भूकंप में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। 200 से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं। कई इमारतें ढह गईं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 दर्ज की गई है। तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री सुलेमान सोयलू ने बताया- भूकंप के झटके पूर्वी एलाजिग प्रांत के सिवरिस कस्बे के आसपास महसूस किए गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
PunjabKesari
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, सिवरिस शहर में भूकंप का दायरा 10 किलोमीटर के क्षेत्र में ज्यादा था। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 40-40 सेकंड के 15 झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को करीबी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसके साथ भूकंप के झटके तुर्की के पड़ोसी मुल्क इराक, सीरिया और लेबनान में भी महसूस किए गए। इन देशों में नुकसान की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button