ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

छत पर पानी की टंकी चेक करने गए बुजुर्ग की छठवीं मंजिल से गिरकर मौत

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में स्थित आइकान अपार्टमेंट में रहने वाले 69 वर्षीय नारायण कनवजिया की छठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह सात बजे के आसपास की है। घटना के समय वह अपने फ्लैट से छठवें फ्लोर पर पानी की टंकी चेक करने के लिए गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार नारायण कनवजिया आइकान अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 108 में रहते थे। गुरुवार सुबह वह छठवीं मंजिल पर पानी की टंकी चेक करने गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरे। उनके गिरने की आवाज सुनकर स्वजन और बिल्डिंग के अन्य रहवासी बाहर निकलकर आए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बिल्डिंग की ऊंचाई 70 फीट के करीब होगी।

स्वजनों ने पुलिस को बताया कि अपार्टमेंट में कुछ दिनों से पानी ठीक से नहीं आ रहा है। पानी की किल्लत के कारण वह प्रतिदिन सुबह पानी देखने के लिए छत पर जाया करते थे। इसके अलावा स्वजन से पुलिस फिलहाल और पूछताछ नहीं कर सकी है। बुजुर्ग पूर्व में निजी कंपनी में काम करते थे, फिलहाल घर पर ही रहते थे।

Related Articles

Back to top button