ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

भोपाल। शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा श्वानों की मानीटरिंग के लिए नगर निगम के पास कोई इंतजाम नहीं हैं। वहीं बीते पांच सालों में नगर निगम ने शहर की एक भी कालोनी में जागरूकता कैंप भी नहीं लगाया। नगर निगम के उपायुक्त स्वास्थ्य योगेन्द्र पटेल खुद मानते हैं कि आवारा पशु और स्ट्रीट डाग मानीटरिंग कमेटी में कौन-कौन अधिकारी, कर्मचारी हैं, उसकी जानकारी कार्यालय में नहीं है। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं कि शहर में डाग बाइट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक आरटीआइ की जानकारी में यह बात सामने आई है।

दरअसल बीते दो महीने के दौरान शहर में आवारा श्वानों के लोगों पर हमले सुर्खियों में रहे। इन हमलों में दो बच्चों की जान चली गई। वहीं दर्जनों लोग डाग बाइट की घटनाओं के शिकार हुए। इसके अलावा नसबंदी के लिए कालोनियों में आवारा श्वानों को उठाने पहुंची डाग स्क्वाड की टीम और पशु प्रेमियों में विवाद हुए। इस पर नगर निगम की ओर से पेट लवर्स के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआइआर भी दर्ज करवाई गईं। लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद जागरूक लोगों ने निगम से आरटीआइ के तहत जानकारियां मांगी।

तीन वर्ष पहले घट गई थी नसबंदी, इसलिए बढ़ी श्वानों की संख्या

 

वर्ष 2019 में नगर निगम ने शहर के 15 हजार 175 आवारा श्वानों की नसबंदी करने का दावा किया। लेकिन अगले ही साल नसबंदी सीधे 4 हजार 269 पर आ गई। इसके अगले साल 2021-22 में 8 हजार 536, साल 2022-23 में 9 हजार 291 आवारा श्वानों की नसबंदी हुई। वहीं बीते साल की बात करें तो साल 2023-24 में 31 जनवरी 2024 तक 16 हजार 76 श्वानों की नसबंदी का दावा किया गया। यह नसबंदी शहर के तीन अलग-अलग एबीसी सेंटरों में हुई।

 

श्वानों को रखने के लिए सिर्फ 272 केज, इसमें आधे खराब

 

 

कोलार के कजलीखेड़ा, अरवलिया और आदमपुर छावनी में बने नगर निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में 272 केज-पिंजरे हैं, जिसमें श्वानों को रखा जाता है। लेकिन इनमें से आधे खराब हैं। किसी का गेट टूटा है तो किसी की जालियां निकल गईं।

नगर निगम के पास नहीं है रिकार्ड

 

शहर की कालोनियों में बीते पांच वर्षों के दौरान निगम ने आवारा श्वानों के लिए किसी तरह का जागरूकता अभियान नहीं चलाया। भोपाल कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर ने स्ट्रीट डाग के लिए निगम के ही वेटरनरी को किसी तरह के आदेश-निर्देश नहीं दिए और न ही आवारा पशु व आवारा श्वान के लिए किसी तरह की मानीटरिंग कमेटी नहीं है। यह दावा निगम की वेटरनरी शाखा का है।

Related Articles

Back to top button