ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

Delhi Election 2020: ‘शाहीन बाग में हो रही देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर प्रचार में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (National Register of Citizens) को लेकर चल रहे प्रदर्शन को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को विरोधी दलों को घेरते हुए कहा कि शाहीन बाग में देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश हो रही है। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया है।

इसी संदर्भ में संबित पात्रा ने इस वीडियो के शाहीन बाग प्रदर्शन से संबंधित होने का दावा भी किया है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो में भारत के खिलाफ भाषण दिया जा रहा है। असम को भारत से अलग करने का आह्वान किया जा रहा है। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।

इस वीडियो को दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह असम को भारत से अलग करने की साजिश की जा रही है। शाहीन बाग नहीं दिशाहीन बाग और तौहीन बाग है। यहां गैर मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां पर मीडिया पर हमला किया जा रहा है।

उन्होंंने कहा कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समर्थन दे रही हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कह रहे हैं कि वह शाहीन बाग के साथ हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शाहीन बाग को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

यहां पर बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के तहत 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी पांच साल बाद फिर सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी है, तो भाजपा 21 साल के वनवास को खत्म करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के पास वजूद बचाने का संकट, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2015 में उसे 70 में से एक भी सीट नहीं मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button