विदेश
Republic Day 2020: भारत से पहले UAE में शुरू हुआ गणतंत्र दिवस का जश्न

दुबई। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे भारत देश जश्न मनाने के लिए तैयार है। सभी तैयारियां हो चुकी हैं, बस रविवार का इंतजार है। हालांकि, भारत से पहले भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे भारतीयों ने मनाना शुरू कर दिया है। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पहले ही कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कार्यक्रम आयोजित कर जश्न शुरू कर दिया है।





