ब्रेकिंग
Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का... Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पह... Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी... Viral News: लंबाई बनी मुसीबत! 6.6 फीट लंबे बस कंडक्टर को हुआ गर्दन और पीठ में दर्द, अब विभाग ने दिया... India-Algeria Defence: रक्षा सहयोग को मिली नई रफ्तार; दिल्ली में भारत और अल्जीरिया के बीच पहली बड़ी ... India-Pakistan Border: ऑपरेशन सिंदूर का खौफ! जवाबी कार्रवाई तक नहीं कर पाया इस्लामाबाद, भारत की बड़ी...
विदेश

ये मुस्लिम देश बेच रहा था इजराइल को हथियार, जनता को पता लगा तो हो गया बवाल

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पिछले दो दिनों से #ErdoganArmsIsrael ट्रेंड कर रहा है. फिलिस्तीन और मुस्लिम दुनिया के मसीहा समझे जाने वाले तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन पर गंभीर आरोप लगे हैं. तुर्की की एक ट्रेड रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तुर्की ने युद्ध के दौरान इजराइल को हथियार बेचे हैं. मीडिया आउटलेट ‘द क्रैडल’ ने ‘ट्रेंडिंग इकोनॉमिक्स’ की एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए लिखा कि जनवरी में देश ने इजराइल को कीमती मेटल, केमिकल, कीटनाशकों, परमाणु रिएक्टर पार्ट्स, बारूद, विस्फोटक, विमान के हिस्सों, हथियारों और गोला-बारूद सहित करीब 319 मिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया

‘करार डेली’ के मुताबिक ये ट्रेड तुर्की की इंडिपेंडेंट इंडस्ट्रियलिस्ट्स एंड बिजनेसमैन एसोसिएशन (MUSIAD) से जुड़ी कंपनियों ने किया है, जिनको देश में राष्ट्रपति एर्दोआन का समर्थन करने के लिए जाना जाता है. इस रिपोर्ट के बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर तुर्की राष्ट्रपति के खिलाफ भूचाल आ गया है. फिलिस्तीन समर्थकों ने इजराइल के साथ हथियारों के व्यापार को फिलिस्तीनियों के ‘पीठ में छुरा घोंपने’ जैसा करार दिया है. सोशल मीडिया पर लोगों ने तुर्की और एर्दोआन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है.

तुर्की ने दी सफाई

मामले के तूल पकड़ने के बाद तुर्की को सफाई देनी पड़ी है. तुर्की की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बयान में कहा, “तुर्की हमेशा से फिलिस्तीन का समर्थक रहा है. ऐसा कभी नहीं हो सकता कि तुर्की किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल हो जो फिलिस्तीन के खिलाफ इस्तेमाल हो.” बयान में आगे कहा कि डिफेंस मंत्रालय की इजराइल के साथ सैन्य प्रशिक्षण और डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कोई भी डील नहीं हुई है.

“हथियार के नाम पर कुछ और हुआ एक्सपोर्ट”

TCDCCD ने एक्स पर लिखा, “कथित एक्सपोर्ट रिपोर्ट के 93वें चैपटर में प्रोडक्ट जंग के हथियार और गोला-बारूद नहीं हैं, बल्कि खेल और शिकार जैसे निजि कामों के लिए इस्तेमाल होने वाले अनग्रूव्ड राइफल स्पेयर पार्ट्स, सहायक उपकरण और मछली पकड़ने के प्रोडक्ट्स हैं.”

तुर्की की सफाई झूठी!

तुर्की के मुख्य स्वतंत्र फैक्ट चेक आउटलेटों में से एक टेयिट हक्किंडा के फैक्ट चेकर ओयकुम हुमा केस्किन ने कहा कि एक्सपोर्ट डेटा रिपोर्ट के झूठे होने का दावा गलत है. उन्होंने कहा “जब हमने इस रिपोर्ट की जांच की तो पता चला है कि 2024 के पहले तीन महीनों में इजराइल को ‘बारूद और विस्फोटक’ निर्यात किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button