ब्रेकिंग
Husband-Wife Dispute: ग्वालियर में पति पर ईंट से हमला; पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए बना रही थी... Vidisha Shocking News: बेटे की लाश के पास बाइबल रखकर 5 दिन तक प्रार्थना करती रही मां; मौत का राज जान... Jabalpur Suicide Case: पत्नी की दूसरी बातचीत से परेशान पति ने लगाया फंदा; परिजनों ने की सख्त कार्रवा... Supreme Court Verdict: चुनाव आयोग के पास है वोटर लिस्ट में SIR कराने का पूरा अधिकार; SC ने याचिकाएं ... सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की Ghaziabad Electric Car Fire: चार्जिंग के दौरान ई-कार में भीषण आग; बिल्डिंग में फंसे 17 लोग, बाल-बाल ... Anu Meena Case Update: डिजिटल सबूतों से घिरे एक्सईएन पति; अनु मीणा आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच... Mumbai Bakrid Controversy: हाउसिंग सोसायटियों में कुर्बानी पर विवाद; BMC ने घाटकोपर की सागर पार्क सो... Bengaluru News: मकान मालिक ने तोड़ा भरोसा; दिव्यांग महिला से की लाखों की चोरी, पुलिस ने दंपति को दबोच... Asaram Bapu Case: राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, सरेंडर के आदेश
देश

‘स्पा’ में काम करने वाली महिला को उसके दोस्त ने उतारा मौत के घाट, वजह जान हो जाएंगे हैरान

बेंगलुरुः कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला की उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी कि वह उसकी नौकरी की प्रकृति से नाखुश था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को जयनगर के शालिनी मैदान में हुई। पुलिस ने मृतक की पहचान एक लॉज में रहने वाली कोलकाता की फरीदा खानम (42) के रूप में की है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हत्या के आरोप में गिरीश (32) नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि फरीदा एक ‘स्पा’ में काम करती थी और गिरीश एक निजी कंपनी का कर्मचारी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मित्र थे। उन्होंने बताया कि गिरीश, फरीदा के काम की प्रकृति को लेकर नाखुश था और उसपर काम छोड़ने के लिए दबाव बनाता था जिस कारण उन दोनों के बीच झगड़े हुआ करते थे।

आरोपी ने चाकू से किया था फरीदा पर हमला
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इसी बात को लेकर गिरीश ने चाकू से फरीदा पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने फरीदा को खून से लथपथ हालत में देखा और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि आरोपी के पास चाकू था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button