ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
उत्तरप्रदेश

सपा ने अब मेरठ से बदला उम्मीदवार, भानु प्रताप की जगह अब अतुल प्रधान को टिकट

समाजवादी पार्टी ने बदायूं, नोएडा और मुरादाबाद के बाद अब मेरठ में भी अपना उम्मीदवार बदल दिया है. यहां समाजवादी पार्टी ने अब अपना अतुल प्रधान को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा सपा नेता आगरा से भी सपा उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है.

समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार देर शाम दो नामों की एक सूची जारी की गई, इसमें मेरठ से अतुल प्रधान और आगरा से सुरेश चंद कदम को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया गया. इससे पहले मेरठ सीट से सपा ने भानु प्रताप को मेरठ से उम्मीदवार बनाया था. इससे पहले सपा ने नोएडा, बदायूं और मुरादाबाद में उम्मीदवार बदला था.

चार दिन से चल रही थी उम्मीदवार बदलने की चर्चा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर सपा की दुविधा पहले ही जगजाहिर हो गई थी. पहले मुरादाबाद में एसटी हसन की जगह रुचिवीरा को उम्मीदवार बनाया गया. इसके अलावा नोएडा से भी राहुल अवाना की जगह महेंद्र नागर को टिकट दे दिया था. इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई थी कि सपा मेरठ में भी उम्मीदवार बदल सकती है. इसके बाद अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में एक मीटिंग भी बुलाई थी.

चार नामों में से चुने गए अतुल प्रधान

बताया जा रहा है कि मेरठ के लिए शाहिद मंजूर, रफीक अंसारी और सरधना विधायक अतुल प्रधान के नाम पर चर्चा चल रही थी. शाहिद मंजूर और रफीक भी मेरठ से सपा के विधायक हैं. इसके अलावा एक अन्य नाम योगेश वर्मा पर भी चर्चा चल रही थी. हालांकि रेस में योगेश वर्मा और अतुल प्रधान का नाम सबसे आगे था. अब सपा ने सरधना विधायक अतुल प्रधान के नाम पर मुहर लगा दी है.

Related Articles

Back to top button