ब्रेकिंग
INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज...
देश

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पूर्व CJI आरएम लोढ़ा, हैकर्स ने लगाया 1 लाख रुपए का चूना

नई दिल्ली: रिटायर्ड चीफ जस्टिस (CJI) आरएम लोढ़ा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। हैकर्स ने आरएम लोढ़ा से एक लाख रुपए की ठगी कर ली। दरअसल बदमाशों ने लोढ़ा के दोस्त रिटायर्ड जस्टिस बीपी सिंह की मेल आईडी हैक करके उनको मेसेज भेज मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर मदद मांगी। बदमाशों ने आरएम लोढ़ा को पूर्व सहयोगी जज बीपी सिंह की मेल आईडी से तड़के 4 बजे के आसपास मेल भेजा कि उनके कजन की तबीयत बेहद नाजुक है और उन्हें 95 हजार से 1 लाख रुपए तक की जरूरत है। मेल पढ़ते ही पूर्व चीफ जस्टिस आर एम लोढ़ा ने बीपी सिंह को एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
उन्हें बाद में इस बात की जानकारी हुई कि पूर्व जज बीपी सिंह की जिस आईडी से उनको मेल आया है वो अकाउंट हैक हो चुका है और वो ठगी के शिकार हो चुके हैं। पूर्व चीफ जस्टिस ने 1 जून को मालवीय नगर में शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व सीजेआई ने पुलिस को बताया कि जिस आईडी से उनको मेल आया, उस पर उनका अपने दोस्त से लगातार संवाद होता था। ऐसे में उनको लगा कि उनका दोस्त ही मदद मांग रहा और उन्होंने बैंक अकाउंट में दो बार में रुपए ट्रांसफर कर दिए।
रुपए ट्रांसफर करने के बाद लोढ़ा ने बीपी सिंह से बात की तो पता चला कि उनके दोस्त ने नहीं हैकर्स ने उनसे रुपए ठगे हैं। उल्लेखनीय है कि 69 साल के लोढ़ा भारत के 41वें चीफ जस्टिस रहे हैं। इससे पहले वह पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। उन्होंने राजस्थान और बॉम्बे हाईकोर्ट में भी जज के रूप में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button