corona virus: जयपुर के बाद बिहार में मिला संदिग्ध मरीज, कुछ दिन पहले चीन से लौटी थी लड़की

चीन में कोरोना वायरस से हड़कंप मचा हुआ है और दुनिया के अन्य हिस्सों में इससे निपटने की सभी कोशिशें की जा रही हैं। वहीं चीन के इस जानलेवा वायरस ने भारत में बी दस्तक दे दी है। रविवार को जयपुर में कोराना वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया है। वहीं अब बिहार सारण जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की एक युवती में जानलेवा कोरोना वायरस पाए जाने की आशंका है।
जयपुर में भी संदिग्ध मरीज
मरीज रविवार को जयपुर में कोराना वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया है। उसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कोरोना वायरस से पीड़ित लड़का चीन में पढ़ रहा है। इस बीमारी का लक्षण मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डीएस मीणा ने पुष्टि की है कि एक मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उसका सैम्पल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। अभी कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि चीन के विभिन्न प्रांतों में तेजी से फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण अबतक 80 लोगों की मौत हो गई है। चीन में इस वायरस के अभी तक 2454 मामले सामने आये है जबकि विश्व भर में 2504 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट है।






