ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
विदेश

सिंगापुर : पटाखे चलाने पर भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

सिंगापुर : सिंगापुर में पिछले साल दिवाली पर आवासीय परिसर के पास पटाखे चलाने पर भारतीय मूल के एक व्यक्ति को तीन हफ्ते की जेल की सजा सुनाई गई है और उस पर जुर्माना भी लगाया गया है।स्ट्रेट टाइम्स की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल जीवन अजरुन (29) ने लिटिल इंडिया दिवाली बाजार से पटाखे खरीदे थे और छह नवंबर को दिवाली पर्व की देर रात साढ़े तीन बजे चलाया था जिसकी कानून के तहत मनाही है।डिप्टी पुलिस अभियोजक जीन गोह ने कहा कि गवाहों के मुताबिक, पटाखों की आवाज इतनी तेज थी कि इन्हें पास के यिशुन आवासीय परिसर से सुना गया।
रिपोर्ट में कहा गया कि ‘यह गैरकानूनी काम पांच मिनट तक चला हालांकि किसी को चोट नहीं लगी और संपत्ति को कोई हानि नहीं हुई।जिला जज मार्विन बे ने कहा कि पटाखे चलाने से गंभीर चोट और आग लगने का खतरा था। पटाखों से लोगों को नुकसान हो सकता था। साथ ही हमें यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि हम एक ऐसे समय में रह रहे हैं जब आतंकवाद का खतरा बहुत अधिक है। अदालत ने अजरुन को तीन हफ्ते की जेल और पांच हजार सिंगापुर डालर जुर्माने की सजा सुनाई गई। अजरुन ने अपनी गलती मानी जिसमें पुलिस अफसर को गलत जानकारी देना भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button