ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
विदेश

पाकिस्तान की मंत्री जरताज ने इमरान खान की मुस्कान को बताया ‘कातिल’, सोशल मीडिया पर बना मजाक

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों देश में ही नहीं वैश्विक स्‍तर पर भी लोगों के निशाने पर हैं। इसकी एक वजह पाकिस्‍तान की आर्थिक स्थिति है, जो दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। ऐसे में इमरान खान के लिए एक राहत की खबर है। पाकिस्‍तान की एक मंत्री ने इमरान की मुस्‍कुराहट को ‘कातिलाना’ बताया है।

दरअसल, पाकिस्तान में एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जलवायु परिवर्तन मामलों की संघीय राज्य मंत्री जरताज गुल वजीर प्रधानमंत्री इमरान खान की शान में कसीदे पढ़ती नजर आ रही हैं। वह इमरान खान की तारीफ करते हुए कह उनकी कातिल मुस्‍कुराहट का जिक्र कर रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में जरताज ने इमरान को करिश्माई शख्‍स बताया है।

जरताज ने वीडियो में कहा, ‘प्रधानमंत्री इमरान खान की शख्सियत बेहद खास है। अगर आप बॉडी लैंग्वेज की बात करना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि वह सबसे अच्छे, करिश्माई शख्‍स हैं। जब कभी वह किसी समस्या को हाथ में लेते हैं, वह जो उनकी कातिल मुस्कान है (उसके साथ), जब कभी वह बैठक कक्ष में दाखिल होते हैं, तो उनका करिश्मा हमारे संदेहों को उड़ा ले जाता है। उनकी बॉडी लैंग्‍वेज की काफी तारीफ होती है, वे जैसे चलते हैं, वे जैसे बैठते हैं, वो काफी आकर्षित है।

सोशल मीडिया पर जरताज का बन रहा मजाक

इमरान खान की तरीफ जरताज को सोशल मीडिया पर काफी भारी पड़ रही है। एक शख्‍स ने ट्वीट किया, ‘खूबसूरत है….प्रधानमंत्री से और क्या चाहते हैं आप?’ वहीं, एक यूजर ने लिखा कि इस पूरी दुनिया में यह (गुल) सार्वाधिक बिना काम वाली महिला मंत्री हैं। वैसे बता दें कि मंत्री ही नहीं इमरान खान का भी कई बार सोशल मीडिया पर मजाक बन चुका है। पिछले साल संयुक्‍त राष्‍ट्र में दिए इमरान खान के बयान पर उन्‍हें वैश्विक स्‍तर पर आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button