ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
खेल

दिग्गज खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी की मौत, भारतीय क्रिकेटरों ने जताया दुख

नई दिल्ली। Kobe Bryant died: अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी 13 वर्षीय बेटी जियाना मारिया ओनोर ब्रायंट समेत 9 लोगों की एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। कैलिफोर्निया में ये भयानक विमान हादसा हुआ है, जिससे भारतीय खिलाड़ी भी आहत हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी कोबी ब्रायंट की मौत पर दुख जताया है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं और वहीं से उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए कोबी ब्रायंट की मौत पर दुख व्यक्त किया है और बताया है कि यह बहुत ही खराब हुआ है। विराट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, “आज इस खबर को सुनकर बहुत ही बुरा लगा। बचपन की बहुत सारीं यादें इन्हें देखते हुए गुजरी हैं। ये जादूगर जो कोर्ट में करता था उसे देखकर बहुत अच्छा लगता है। मैं खुद मंत्रमुग्ध हो जाता था। जीवन कितना अप्रत्याशित और चंचल है। उनकी बेटी जियाना का निधन भी इस दुर्घटना में हो गया है। मैं दिल पूरी तरह से टूट गया है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, परिवार को मजबूती और संवेदना दे।”

उधर, रोहित शर्मा भी कोबी ब्रायंट के निधन की खबर को सुनकर दुखी हैं। हिटमैन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कोबी और उनकी बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “आज का दिन खेल जगत के लिए दुख भरा है। बास्केटबॉल का एक महान खिलाड़ी जो जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह गया। कोबी ब्रायंट भगवान आपकी और आपकी बेटी जियाना समेत सभी लोगों की आत्मा को शांति दे।”

सीएनएन के मुताबिक, 5 नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) चैंपियनशिप जीतने वाले कोबी ब्रायंट के साथ यह हादसा उस उस समय हुआ जब कैलाबैसस शहर में कोहरा छाया हुआ था। यहां से जैसे ही हेलिकॉप्टर गुजरा तो उसमें आग लग गई और वह क्रैश हो गया, जिसमें दिग्गज खिलाड़ी, उनकी बेटी और अन्य 7 लोगों की मौत हो गई। 41 वर्षीय कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी जियाना को रविवार दोपहर को थाउजेंड ओक्स में माम्बा स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित एक बास्केटबॉल मैच में शामिल होना था, लेकिन एक पहाड़ी पर उनका विमान क्रैश हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button