ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...
देश

बिहार में देशद्रोह के आरोपी JNU छात्र शरजील की खोज, मां बोली- बेवजह परेशान कर रही पुलिस

पटना। कन्‍हैया के बाद जवाहरलाल नेहरु विश्‍वविद्यालय (JNU) का एक छात्र एक बार फिर देशद्रोह के आरोपों से घिरा दिख रहा है। ताजा मामला जेएनयू के छात्र शरजील इमाम (Sharjeel Imam) के अलीगढ़ मुस्लिम विवि (AMU) में दिए एक भाषण सेे जुड़ा है, जिसमें वह असम को भारत से अलग करने की बात कह रहा है।  आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शरजील इमाम के बिहार के जहानाबाद के काको स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की। शरजील की लास्‍ट लोकेशन पटना में मिली है।

इस बीच शरजील की मां ने कहा है कि मीडिया ने उनके बेटे के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश्‍ा किया है। पुलिस भी परिवार को परेशान कर रही है। यह उनके मानवाधिकारों का उल्‍लंघन है।

शरजील इमाम का कथित वीडियो वायरल

विदित हो कि शरजील इमाम का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह कहता है कि अगर संगठित लोग हों तो हम असम से भारत को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। फिर कहता है कि हमेशा के लिए नहीं तो एक-दो महीने के लिए तो असम को भारत से काट ही सकते हैं। वीडियों में वह लोगाेें से यह कहता दिख रहा है कि रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि हटाने में एक महीना लगे। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।

एएमयू में दिया था भाषण,  एफआइआर दर्ज

बताया जा रहा है कि शरजील ने उक्‍त भाषण अलीगढ़ मुस्लिम विवि (AMU) में दिया था। इसे लेकर उसके खिलाफ देशद्रोह व सांप्रदायिक नफरत फैलाने सहित कई गंभीर आरोपों में एफआइआर दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ अलीगढ़ के अलावा असम में भी मुकदमा किया गया है। शरजील को दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) आंदोलन का सूत्रधार भी माना जाता है। हालांकि, शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी देश को बांटने संबंधी किसी बयान का समर्थन नहीं कर रहे।

बिहार के जहानाबाद में हुई छापेमारी

शरजील इन दिनों भूू‍मिगत बताया जा रहा है। केंंद्रीय जाांच एजेंं‍सियां उसे खोज रहीं हैं।  बीतेे दिन जाांच एजें‍सियों ने उसके जहानाबाद के काको स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की। इस दौरान घर के तीन सदस्‍याेें को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जहानाबाद के एसपी मनीष कुमार ने पुलिस कारवाई की पुष्टि करते हुुुए बताया कि छापेमारी मेंं शरजील नहीं मिला।

पुलिस शरजील की खोज में बिहार में लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच पुलिस ने बताया है कि शरजील की लास्‍ट लोकेशन पटना में रही थी। उसकी खोज पटना में भी की जा रही है।

शरजील की मां बोली: पुलिस कर रही परेशान

इस बीच शरजील की मां अफशां रहीम ने कहा है कि शरजील इमाम के बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है और पुलिस परिवार को बेवजह परेशान कर रही है। परिवार को लगातार धमकियां मिल रहीं हैं। यह उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन है। उन्‍हाेंने मांग की है कि पुलिस उनके परिवार को प्रताड़ित या परेशान नहीं करे। मां ने कहा कि उन्‍हें कानून में विश्वास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button