ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
राज्य

जेल में ऐसे पहुंच रही नशीली दवाओं की खेप, महिला के चप्पल से निकली 70 गोलियां

राजस्थान के नागौर जिला कारागृह में बंदियों तक नशीली गोलियां पहुंचाने का मामला सामने आया. जिला कारागृह में बंद एक बंदी शाहरूख की पत्नी नूरजहां चप्पल के तलवे में छिपाकर नशीली गोलियां जेल के अंदर ले जा रही थी. कारागृह के बाहर ही आरएसी के जवानों ने महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया. इस दौरान बंदी शाहरूख की पत्नी नूरजहां ने चप्पल के तलवे में चीरा लगाकर करीब 70 नशीली गोलियां छिपा रखी थी. पुलिस ने ये सारी नशीली दवाएं जब्त कर ली हैं. इस पुरे मामले को लेकर नागौर जेल उपाधीक्षक पृथ्वी सिंह कविया ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने कहा कि हमेशा की तरह जेल में बंद बंदियों से परिजन मुलाकात करने आ रहे थे. इसी दौरान नागौर के समस तलाब के पास रहने वाली नूरजहां जेल में बंद अपनी पति शाहरुख से मिलने आई थी. उसके साथ दो और अन्य महिला व दो बच्चे भी थे. ड्युटी पर तैनात आरएसी के जवानों ने नूरजहां के पास सामान की तलाशी ली.

चप्पल को मोड़ने पर आई आवाज

जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने नूरजहां से अन्य सामान बाहर रखने को कहा. इस पर नूरजहां ने अलग से थैली में रखी नई चप्पल पति शाहरूख को देने की बात कही. इस पर चप्पल की जांच की गई. ड्यूटी पर तैनात जवान स्वरूप राम ने एक चप्पल को मरोड़ कर देखा तो उसमें कुछ होने का शक गहराया. असल में एक चप्पल के दो तले थे. इसमें एक तले को मोड़ने पर कुछ अलग से आवाज आ रही थी.

चप्पल से निकली नशीली गोलियों की खेप

इसके बाद चप्पल को साइड से देखा तो उसका तला चिपका मिला. जैसे ही तले को चाकू से खोला उसमें नशीली गोलियों की खेप मिली. इसके बाद जेल के बाहर हड़कंप मच गया. महिला से बरामद चप्पल बिल्कुल नई थी और उसे बड़े शातिर तरीके से काटने के बाद गोलियां रखने के लिए जगह बनाई गई थी. गोलियां रखने के बाद तले को फिर से चिपकाया था.

पुलिस ने नशीली गोलियों को किया जब्त

चप्पल को एक बारगी देखने से लगता नहीं था कि इसमें कुछ है. इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान को जब्त किया. पुलिस ने नूरजहां समेत तीनों महिलाओं से पूछताछ शुरू की तो कहानी अलग ही सामने आई.

आरोपी पत्नी ने दी ये सफाई

नूरजहां ने बताया कि पति शाहरूख ने कुछ दिन पहले फोन पर बताया था कि दिल्ली दरवाजे से उसका मित्र नई चप्पल देने आएगा. उसके पास टाइम नहीं है तो तुम उसे लेकर जेल दे जाना. उसे चप्पल के भीतर छिपी नशीली गोलियों के बारे में कुछ पता नहीं है. वो पति के कहने पर यहां चप्पल देने आई थी. साथ की अन्य महिलाओं ने भी नूरजहां की बात की हामी भरी. इसके बाद शाहरूख से पूछताछ की गई पर उसने भी गोलमोल जवाब दिया.

Related Articles

Back to top button