ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

रायपुर में अवैध कार्य करने वालों से पैसे उगाही करने वाला आरक्षक लाइन अटैच

रायपुर। राजधानी में बीते दस वर्षों से एक ही थाने में पदस्‍थ एक आरक्षक को एएसपी ने लाइन अटैच कर दिया। जानकारी के मुताबिक उरला थाने में पदस्‍थ आरक्षक गंगा प्रसाद का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्‍हें लाइन अटैैच कर दिया। इस वीडियो में जुआरियों और कबाड़ियों से पैसे का लेन-देन करते आरक्षक दिख रहा है। इस मामले में रायपुर एसएसपी ने जांच का जिम्मा उरला सीएसपी को सौंपा है। आरोप है कि पैसे लेते वीडियो बनाने वाले पीड़ित के घर जाकर आरक्षक गंगा प्रसाद तिवारी और उसके गुर्गों ने गुंडागर्दी की। स्वजनों ने पीड़ित को उठवाकर गायब करने का भी आरोप लगाया है।

मालूम हो कि पिछले 10 साल से आरक्षक गंगा प्रसाद एक ही थाने में पदस्थ है। साल 2013 में जुए की कार्रवाई के दौरान लाखों रुपए के घालमेल का भी आरोप लगा था। इससे पहले भी हो चुकी थी शिकायत, जिसकी चल रही थी जांच फिर यह वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी अजय यादव ने मामले को संज्ञान में लिया। इसकी जांच के लिए उरला सीएसपी अक्षय कुमार ने जांच करने के बाद रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद लाइन अटैच किया गया। यह आरक्षक बीते दस वर्ष से उरला थाने में ही पदस्‍थ थे।

Related Articles

Back to top button