ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

छत्‍तीसगढ़ के किसान और व्यापारियों को राहत देने को पार्सल ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा रेलवे

रायपुर: रायपुर रेल मंडल किसान और व्यापारियों को फायदा और राहत पहुंचाने के लिए लगातार पार्सल ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। यही वजह है कि रायपुर स्टेशन से पार्सल ट्रेनों की संख्या तीन से बढ़कर छह कर दी गई है। इससे राजधानी सहित पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आने वाले सब्जह-फल, अनाज, मेडिकल सामग्री की पार्सल और डिलीवरी होने से किसानों और व्यापारियों को लाभ मिल रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन में कोरोना की दूसरी लहर के पहले तक स्टेशन से केवल दो पार्सल ट्रेनों की सुविधा थी, जिन्हें बढ़ाकर अब छह कर दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद अनलाक होते ही राजधानी व इसके आसपास के किसान, व्यापारी पार्सल बुकिंग और डिलीवरी कराने पार्सल कार्यालय पहुंच रहे हैं। इन दिनों पार्सल गोडाउन में सामान का ढेर लग रहा है। इससे रेलवे के आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में पासर्ल ट्रेनों की संख्या और बढ़ सकती है। वर्तमान में स्टेशन से विभिन्न रूटों पर करीब 90 ट्रेन चल रही हैं।

यहां जा रहीं पार्सल ट्रेनें

मुंबई-हावड़ा पार्सल स्पेशल ट्रेन, हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल पार्सल ट्रेन, छिंदवाड़ा-असम विशाखापट्टनम स्पेशल पार्सल ट्रेन सहित विशाखापट्टनम, राउरकेला, दिल्ली के लिए भी स्पेशल पार्सल ट्रेनें दौड़ रही हैं। इसके अलावा किसान स्पेशल पार्सल ट्रेन भी मांग के अनुसार अलग-अलग शहरों के बीच चलाई जा रही हैं।

रोज 70 टन सामान की ढुलाई

स्टेशन के पार्सल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशन से रोजाना 40 टन सामान छह पार्सल ट्रेनों से उतर रहा है और 30 टन सामान की पार्सल बुकिंग भी की जा रही है। पार्सल सामान की दफ्तर से बुकिंग व डिलीवरी में किसानों व व्यापारियों को किसी तरह से दिक्कत न हो, इसके लिए कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button