ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

गोवा के सीएम का हमला, कहा सरकार की नीतियों की बढ़ती लोकप्रियता से हताश है विपक्ष

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल हताशा में हैं। डॉ सावंत ने ट्वीट किया,‘‘ विधानसभा में आज लोकहित के कई विधेयक पारित किए गए। हमारी सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं और नीतियों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विपक्ष हताश है।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘ जीतने योग्य उम्मीदवारों की कमी से लेकर असफल गठबंधन वार्ता तक उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर के अंदर हिंसा का सहारा लिया विजय सरदेसाई और रोहन खोउंटे, एक जनप्रतिनिधि के लिए इस तरह का उपद्रवी आचरण अशोभनीय है। यह सब गोवा की जनता देख रही है। ”

दूसरी तरफ गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई ने सरकार पर लोकतंत्र ध्वस्त करने तथा मोलेम, बजट, सुरक्षा, बाढ़, महादेई और युवाओं के मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं करने के लिए अड़े रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,‘‘ कृपया देखें कि कैसे गोवा भाजपा ने राज्य विधानसभा में लोकतंत्र को ध्वस्त किया। यह इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत किस तरह मोलेम, बजट, सुरक्षा, बाढ़, महादेई और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा नहीं करने के लिए अड़े हैं।”

Related Articles

Back to top button