ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

तमिलनाडुः NEET परीक्षा में फेल असफल और लड़की ने की आत्महत्या

विलुपुरमः राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (नीट) को उत्तीर्ण करने में असफल रही एक 18 वर्षीय लड़की ने गुरूवार को अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के साथ राज्य में नीट परीक्षा में असफल रहने पर आत्महत्या करने वाले मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इस परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया था। एम मोनिशा दूसरे साल लगातार इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने में विफल रही थी।
PunjabKesari
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वह बीते साल अपने पहले प्रयास में सफल नहीं हो सकी थी और इस साल संपन्न नीट परीक्षा में उसके बहुत कम अंक आये थे।” यह छात्रा इरोड जिले के त्रिचेनगोडा के प्रतिष्ठित विद्यालय से कक्षा 12 की छात्रा रही थी।

मछुआरा समुदाय से संबंध रखने वाली इस लड़की की मां की हाल ही में मौत हो गई थी। पांच जून को तिरूपुर की एस रितुश्री और पुद्दुकोट्ई की रहने वाली एन वैशिया ने नीट परीक्षा में असफल रहने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button