ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

मिट गईं हार्दिक-रोहित के बीच की दूरियां? अब मुंबई इंडियंस IPL में करेगी धमाल!

हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा के बीच कप्तानी का विवाद इस वक्त आईपीएल का सबसे चर्चित मुद्दा बना हुआ है. जब से हार्दिक को कप्तानी दी गई है दोनों के बीच एक दूरी भी नजर आई है. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज भी वायरल हुए जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. इसका सबसे अधिक नुकसान टीम को हुआ है. मुंबई अभी तक अपने तीनों मैच हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल पर सबसे नीचले पायदान पर है. लेकिन इस बीच टीम के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है. MITV पर एक वीडियो जारी किया गया है, जिसे देखकर लगता है कि दोनों खिलाड़ियों के मतभेद खत्म हो गए हैं. अगर ऐसा हुआ तो मुंबई के प्रदर्शन में सुधार आ सकता है.

साथ नजर आए रोहित-हार्दिक

कई बार खिलाड़ियों की मानसिक और शारिरिक थकान को दूर करने लिए गेट अवे ब्रेक दिया जाता है. इस दौरान टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं. इससे खिलाड़ियों के बीच दोस्ती भी बढ़ती है. मुंबई इंडियंस ने भी अपने खिलाड़ियों ने को ऐसी ही छुट्टी दी थी. MITV पर रिलीज हुए एक वीडियो में रोहित और हार्दिक को ट्रिप के दौरान हाथ मिलाते और बातचीत करते देखा गया.

हार्दिक ने ईशान को लगाया गले

मुंबई इंडियंस द्वारा जारी किए गए वीडियो में हार्दिक पंड्या बड़े ही गर्मजोशी से ईशान किशन को गले लगाते नजर आए. वहीं हार्दिक, बुमराह और ईशान कमर्शियल शूट के दौरान एक साथ दिखे, जहां ईशान हंसी-मजाक कर रहे थे. इसके बाद मुंबई की पूरी टीम ने एडवेंचर ट्रिप किया. इस ट्रिप पर खिलाड़ियों ने एक्वा एडवेंचर का लुत्फ उठाने के बाद शाम को संगीत का भी आनंद लिया.

मुंबई की टीम पहले भी कर चुकी है कमाल

गेट अवे ब्रेक के दौरान मुंबई के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ काफी रिलैक्स नजर आए. साथ ही मस्ती मजाक करते भी दिखे. मन-मुटाव के बीच मुंबई के फैंस के लिए ये बहुत ही राहत वाली बात है. अगर वाकई में खिलाड़ियों में फिर से बॉन्डिंग हो गई है तो आने वाले मैचों में टीम के प्रदर्शन में सुधार देखा जा सकता है. हालांकि मुंबई अभी प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचले पायदान पर है. लेकिन इससे पहले भी टीम ने एक सीजन में पहले तीन या उससे ज्यादा मैच हारने के बावजूद प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही है. 2015 सीजन में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अपनी शुरू के 4 मैच हार चुकी थी. फिर टीम ने कमबैक करते हुए न सिर्फ प्लेऑफ में क्वालिफाई किया था बल्कि ट्रॉफी भी उठाई थी. ये भी बता दें कि सूर्यकुमार यादव भी टीम में वापसी कर रहे हैं. इससे टीम के मिडिल ऑर्डर को और मजबूती मिलेगी.

Related Articles

Back to top button