ब्रेकिंग
धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, डॉक्टर सौरभ बोरासी ने दी खतरनाक धमाकों से ब... दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले धमतरी नगर निगम के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को नहीं मिला अक्ट... न्यायधानी बिलासपुर में युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से लेकर अटल आवास तक चली लात-घूंसे— पुलिस ... बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एआई से तस्वीरें बदलकर ब्लैकमेल करने वाला न्यूज पोर्टल संचालक रायपुर... रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा स्नेहिल पत्र— भरथरी गायन ... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, उसूर के जंगल से भारी मात्रा में डेटोनेटर और नक्सली डंप बरामद छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सेवा की सौगात, फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव ... छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने बालिका गृह और महिला जेल के बच्चों के स... कोरबा में धनतेरस और दीपावली पर चमका बाजार, SECL और बालको के बोनस से हुआ 350 करोड़ का बंपर कारोबार
खेल

मिट गईं हार्दिक-रोहित के बीच की दूरियां? अब मुंबई इंडियंस IPL में करेगी धमाल!

हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा के बीच कप्तानी का विवाद इस वक्त आईपीएल का सबसे चर्चित मुद्दा बना हुआ है. जब से हार्दिक को कप्तानी दी गई है दोनों के बीच एक दूरी भी नजर आई है. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज भी वायरल हुए जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. इसका सबसे अधिक नुकसान टीम को हुआ है. मुंबई अभी तक अपने तीनों मैच हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल पर सबसे नीचले पायदान पर है. लेकिन इस बीच टीम के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है. MITV पर एक वीडियो जारी किया गया है, जिसे देखकर लगता है कि दोनों खिलाड़ियों के मतभेद खत्म हो गए हैं. अगर ऐसा हुआ तो मुंबई के प्रदर्शन में सुधार आ सकता है.

साथ नजर आए रोहित-हार्दिक

कई बार खिलाड़ियों की मानसिक और शारिरिक थकान को दूर करने लिए गेट अवे ब्रेक दिया जाता है. इस दौरान टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं. इससे खिलाड़ियों के बीच दोस्ती भी बढ़ती है. मुंबई इंडियंस ने भी अपने खिलाड़ियों ने को ऐसी ही छुट्टी दी थी. MITV पर रिलीज हुए एक वीडियो में रोहित और हार्दिक को ट्रिप के दौरान हाथ मिलाते और बातचीत करते देखा गया.

हार्दिक ने ईशान को लगाया गले

मुंबई इंडियंस द्वारा जारी किए गए वीडियो में हार्दिक पंड्या बड़े ही गर्मजोशी से ईशान किशन को गले लगाते नजर आए. वहीं हार्दिक, बुमराह और ईशान कमर्शियल शूट के दौरान एक साथ दिखे, जहां ईशान हंसी-मजाक कर रहे थे. इसके बाद मुंबई की पूरी टीम ने एडवेंचर ट्रिप किया. इस ट्रिप पर खिलाड़ियों ने एक्वा एडवेंचर का लुत्फ उठाने के बाद शाम को संगीत का भी आनंद लिया.

मुंबई की टीम पहले भी कर चुकी है कमाल

गेट अवे ब्रेक के दौरान मुंबई के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ काफी रिलैक्स नजर आए. साथ ही मस्ती मजाक करते भी दिखे. मन-मुटाव के बीच मुंबई के फैंस के लिए ये बहुत ही राहत वाली बात है. अगर वाकई में खिलाड़ियों में फिर से बॉन्डिंग हो गई है तो आने वाले मैचों में टीम के प्रदर्शन में सुधार देखा जा सकता है. हालांकि मुंबई अभी प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचले पायदान पर है. लेकिन इससे पहले भी टीम ने एक सीजन में पहले तीन या उससे ज्यादा मैच हारने के बावजूद प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही है. 2015 सीजन में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अपनी शुरू के 4 मैच हार चुकी थी. फिर टीम ने कमबैक करते हुए न सिर्फ प्लेऑफ में क्वालिफाई किया था बल्कि ट्रॉफी भी उठाई थी. ये भी बता दें कि सूर्यकुमार यादव भी टीम में वापसी कर रहे हैं. इससे टीम के मिडिल ऑर्डर को और मजबूती मिलेगी.

Related Articles

Back to top button