ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा को लगा बड़ा झटका, खजुराहो सीट पर सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द…

पन्ना। इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा दीप नारायण यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली के चलते पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने मीरा यादव का नामांकन निरस्त किया है, जो फॉर्म भरने की त्रुटि में आता है, एवं फार्म में एक जगह हस्ताक्षर भी नहीं होने की बात सामने आ रही है, इसी कारण उनका फॉर्म निरस्त किया गया है। बता दें कि यह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा की बहुत बड़ी जीत मानी जा रही है।

पूर्व से भी ऐसा लग रहा था, कि वीडी शर्मा ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे, क्योंकि यह सीट कांग्रेस ने  समाजवादी पार्टी को गठबंधन में दी गई थी। खजुराहो कलेक्टर सुरेश कुमार ने मीडिया से चर्चा की उन्होंने बताया कि सपा प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म रिजेक्ट होने के दो कारण है उन्होंने कहा सपा प्रत्याशी मीरा यादव ने अपने नामांकन फॉर्म में सत्यापित मतदाता सूची संलग्न नहीं की थी और फॉर्म में दो जगह हस्ताक्षर भी नहीं पाए गए।

हालांकि मीरा यादव के पति दीपनारायण यादव ने लापरवाही के आरोप लगाए है, उन्होंने कहा कि जानबूझकर उनका नामांकन रिजेक्ट किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने मामले को लेकर हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट जाने की भी बात कही…

Related Articles

Back to top button