ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत ,15 घायल, PM मोदी ने जताया दुख..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में खपरी रोड़ पर खदान में एक दर्दनाक बस हादसा हो गया है। इस हादसे में एक बस 30 फीट नीचे खदान में गिर गई है। इस घटना में 12 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 15 लोग घायल हैं जिसमें से 10- 12  लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। सूत्रों की माने तो मृतकों की अभी  संख्या और  बढ़ सकती है। इन सभी घायलों को  अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती  करवाया गया है। वहां पर सभी घायलों का इलाज जारी है। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं वहीं कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच करने के आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केडिया  डिस्टलरी की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपए मुआवजा के साथ एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्चा उठाने की बात कही गई है।

बस हादसे की पूरी घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने ट्वीट करके दुख जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कुम्हारी में खपरी रोड़ पर मुरूम खदान में हुआ है। बस में केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से सवार होकर लौट रहे थे हादसे के दौरान बस में 40 लोग थे।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख 

प्रधानमंत्री ने लिखा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

Related Articles

Back to top button