ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
देश

पार्लर में चल रही थी जिस्मफरोशी, आपत्तिजनक हालत में लड़कों संग मिली विदेशी लड़कियां

अमृतसर: अमृतसर के पॉश इलाके क्वींस रोड पर स्थित 3 मसाज एवं स्पा सैंटरों पर पुलिस ने रेड कर करीब 1 दर्जन विदेशी युवतियों सहित 23 लोगों को हिरासत में लिया हैं, इनमें कुछ नाबालिग भी हैं। इन मसाज सैंटरों में विदेशी युवतियों से देह व्यापार धंधा करवाया जा रहा था। कानूनी कार्रवाई का हवाला देकर फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में मसाज की आड़ में होने वाले अवैध कारोबार की पुष्टि नहीं की जा रही है, जबकि पुलिस मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की मैडीकल जांच करवाने की प्रक्रिया कर रही है।

बड़े स्तर पर हुई छापामारी में ए.डी.सी.पी. संदीप मलिक, ए.सी.पी. परविन्द्र कौर, ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह बाजवा के अतिरिक्त थाना सिविल लाइन के इंचार्ज इंस्पैक्टर शिवदर्शन व भारी पुलिस फोर्स शामिल थी। पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल को सूचना मिली थी कि क्वींस रोड पर स्थित स्पा सैंटरों में मसाज की आड़ में अवैध कारोबार चल रहा है, जिस पर आई.पी.एस. अधिकारी की अध्यक्षता में एक छापामारी टीम ने आज देर रात 1 स्पा सैंटरों पर रेड डाली, जिनमें माई स्पा एंड सैलून, डायमंड स्पा सैंटर व 13 स्पा एन सैलून शामिल हैं, जहां से विदेशी युवतियों के अतिरिक्त स्पा सैंटरों के मैनेजरों व ग्राहकों को पुलिस हिरासत में लेकर गाडिय़ों में बिठा थाने ले गई।

तलब किए जा रहे हैं पासपोर्ट
स्पा सैंटरों से हिरासत में ली गई थाईलैंड की लड़कियों के पासपोर्ट तलब किए जा रहे हैं, जिससे पता लग सके कि वे किस तरह के वीजा पर भारत आई थीं और कब से यहां रह रही हैं। उनके पास मसाज सैंटरों में काम करने का वर्क परमिट है या नहीं। थाईलैंड से आई इन लड़कियों के वीजे व अवैध रूप से काम करने की पूरी रिपोर्ट बनाकर थाना सिविल लाइन की पुलिस गृह एवं विदेश मंत्रालय को भेजेगी, ताकि उन पर कानूनी कार्रवाई करने के बाद उन्हें वापस उनके देश डिपोर्ट किया जा सके। थाना सिविल लाइन के इंचार्ज इंस्पैक्टर शिवदर्शन ने देर रात मसाज सैंटरों पर छापामारी की पुष्टि कर दी।

पुलिस कार्रवाई का विरोध
अपने रिश्तेदारों को हिरासत में लिए जाने की खबर सुनकर थाने पहुंची अनीता कुमारी 3 मसाज सैंटरों पर हुई कार्रवाई के विरोध में बोली कि पुलिस ने किसी साजिश के तहत कार्रवाई की है, जबकि शहर में 100 से अधिक मसाज सैंटर चल रहे हैं, जहां अवैध कारोबार होता है। इन्हीं 3 मसाज सैंटरों को क्यों निशाना बनाया गया। इसके पीछे पुलिस की कोई गहरी चाल है। इस मामले में विदेशी कानून के तहत कार्रवाई होनी है, इसलिए सुबह पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। जब तक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती। इस मामले में विदेशी लड़कियां पकड़ी गई हैं इसलिए यह मामला फॉरेन एक्ट के अधीन आता है। -सर्वजीत सिंह, ए.सी.पी. नार्थ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button