ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

शेयर बाजार में उछाल, 200 अंकों की बढ़त के साथ खुला Sensex

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार को 200 अंक से ज्यादा चढ़ गया। इसकी प्रमुख वजह धातु, वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में सुधार होना है। बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक 214.51 अंक यानी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 41,181.37 अंक पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 71.35 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,127 अंक पर चल रहा है।

सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील का शेयर सबसे ज्यादा लाभ में बना हुआ है। इसका भाव दो प्रतिशत से अधिक ऊपर चल रहा है। इसके अलावा इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, मारुति और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में भी तेजी बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ टीसीएस और एचडीएफसी के शेयर में गिरावट का रुख देखा गया।

ब्रोकरों के अनुसार, वैश्विक शेयर बाजारों में सुधार और आगामी बजट में आर्थिक वृद्धि के उपाय किए जाने की उम्मीद में बाजार में तेजी का रुख देखा गया है। इसके अलावा जनवरी डेरीवेटिवों में कारोबार का अंतिम दिन निकट आने के चलते भी बाजार में तेजी देखी गयी है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 40,966.86 अंक पर और निफ्टी 12,055.80 अंक पर बंद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button