ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
देश

विवादित बयान पर ओवैसी का अनुराग ठाकुर को चैलेंज, कहा- बताओं कहां आना है, मुझे गोली मारो

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के विवादित बयान के बाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर चैलेंज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अनुराग ठाकुर को मुझे बताओं की कहां आना है, मुझे गोली मारो।

असदुद्दीन ओवैसी ने अनुराग ठाकुर के इस बयान पर सीधा हमला करते हुए चुनौती दी कि भारत में वह जगह बताए जहां आप मुझे गोली मारेंगे, मैं आने को तैयार।  ओवैसी ने यह मुंबई के नागपाड़ा के झूला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में वह जगह बताए, जहां आप मुझे शूट करेंगे और मैं आने को तैयार हूं। आपका बयान मुझमें कोई भय पैदा नहीं करेगा, क्योंकि हमारी मां और बहनें बड़ी संख्या में सड़क पर हैं और उन्होंने देश को बचाने का फैसला लिया है।

क्या है मामला
दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को तब विवाद पैदा कर दिया जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को गद्दारों को मारने वाला भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा था। रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था,  देश के गद्दारों को, जिसपर भीड़ ने कहा था, गोली मारो सा***को। रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था।

चुनाव आयोग ने किया अनुराग ठाकुर से जवाब तलब 
वहीं  चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के कारण चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करार देते हुए मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है। आयोग द्वारा जारी नोटिस में ठाकुर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है। आयोग ने इस मामले में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। नोटिस में आयोग ने ठाकुर द्वारा 27 जनवरी को बुद्ध विहार स्थित मदर डेयरी के पास श्मशान घाट रोड पर एक जनसभा में धार्मिक सौहाद्र्र को प्रभावित करने वाले नारे लगवाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। आयोग ने इस मामले में दिल्ली के सीईओ कार्यालय द्वारा मंगलवार को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई करते हुये ठाकुर को अपना पक्ष आयोग के समक्ष पेश करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button