ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
विदेश

क्या सचमुच तीसरा विश्वयुद्ध होगा? पढ़ें, कहानी परमाणु बम की

‘उस दिन सुबह के वक्त जब अचानक मेरी आंख खुली तो सामने बेतहाशा रौशनी थी, सैकड़ों कैमरों की.. लेकिन अगले ही पल मेरी आखों के सामने अंधेरा छा गया, फिर जब कुछ होश आया तो देखा मेरे चारों तरफ लाशें ही लाशें थीं. किसी का भी शरीर पूरा नहीं था, कोई टुकड़ों में था तो कोई बेजान पड़ा हुआ था. लोगों के शरीर ऐसे पिघल रहे थे जैसे कोई मोमबत्ती हो. ऐसा लग रहा था जैसे एक झटके में सब खत्म हो गया है. मेरे चेहरे से भी खून टपक रहा था, न दिमाग काम कर रहा था और न शरीर. मुझे मेरे अंकल ने मलबे के ढेर से निकाला. मेरे भाई-बहन दोस्त रिश्तेदार कोई भी नहीं बचा था.’ ये कहानी है यासुजिरो तनाका की, जो 9 अगस्त, 1945 को नागासाकी में परमाणु हमले के वक्त महज़ कुछ साल के थे. उम्र छोटी थी लेकिन दर्द इतना बड़ा कि आज तक उसकी टीस बाकी है. कई दशक गुजर गए लेकिन उनका जख्म अभी तक नहीं भर पाया.

वो इतिहास की पहली घटना थी जब अमेरिका ने जापान के दो शहरों पर एटम बम गिराए थे. इस परमाणु हमले में लाखों लोगों की जान चली गई. हिरोशिमा और नागासाकी की आने वाली कई पीढ़ियों को विरासत में कई खतरनाक बीमारियां झेलनी पड़ीं. आज फिर दुनिया के कई देशों में जंग छिड़ी है. रूस-यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से युद्ध चल रहा है, वहीं ईरान के हमले के जवाब में इजराइल ने भी पलटवार कर दिया है. दुनिया के कई देश आपस में लड़ रहे हैं. क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है? मिडिल ईस्ट के कई देशों में चल रहा तनाव न जाने कौन-सा विनाशक मोड़ लेगा. इस युद्ध में ड्रोन और मिसाइलों का खूब इस्तेमाल हो रहा है. हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है.

पुतिन ने दी थी परमाणु हमले की धमकी

पिछले महीने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि उनका देश न्यूक्लियर वॉर के लिए तैयार है. वहीं इजराइल और ईरान के बीच जो जंग चल रही है उसमें भी परमाणु हमले का खतरा बढ़ता जा रहा है. हालांकि ईरान हमेशा से इनकार करता रहा है कि उसके पास परमाणु हथियार हैं, लेकिन कई एक्सपर्ट बताते हैं कि ईरान के पास ऐसी तकनीक है कि वो एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है.

Related Articles

Back to top button