ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
लाइफ स्टाइल

नेचुरली बढ़ानी है खूबसूरती तो रोजाना करें ये 4 काम

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लोग ब्यूटी प्रोडक्ट, कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स से लेकर देसी नुस्खे आदि तक न जाने क्या-क्या नहीं करते हैं, लेकिन ये चीजें परमानेंट नहीं होती हैं. वहीं नेचुरल ब्यूटी में बिना मेकअप के भी खूबसूरत लगा जा सकता है. इसके लिए सिंपल स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के लिए अलावा अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव करना जरूरी होता है. इससे न सिर्फ आपका चेहरे की त्वचा हेल्दी बनेगी बल्कि आपकी पूरी हेल्थ को फायदा मिलेगा और जब सेहत अच्छी हो तो आप अंदर से खुश महसूस करते हैं, जिसका पॉजिटिव असर आपके चेहरे पर भी दिखाई देता है.

नेचुरली तरीके से अपनी ब्यूटी को निखारने के लिए डेली रूटीन में कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. वहीं एक अच्छा रूटीन बढ़ती उम्र में भी आपको चुस्त-दुरुस्त रखता है और झुर्रियों झाइयों जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं. तो चलिए जान लेते हैं इस बारे में डिटेल में.

रात को वक्त से सोएं और सुबह जल्दी जागें

रोजाना वक्त से सोना चाहिए ताकि आप 8 घंटे की अच्छी नींद ले सकें और सुबह जल्दी उठ सकें. इससे आप फ्रेश महसूस करते हैं और त्वचा पर भी ताजगी दिखाई देती है. देर रात तक जागना आपके लिए स्ट्रेस की वजह बन सकता है और इससे डार्क सर्कल भी होने लगते हैं.

रोजाना मेडिटेशन और योगा करें

मेडिटेशन आपको मेंटली हेल्दी रखेगा, जिससे आप स्ट्रेस फ्री और खुश महसूस करें. इससे चेहरा तो खिला-खिला रहेगा ही, आप अपने गोल्स पर भी बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे. वहीं योगासन आपको फिट व हेल्दी रहने में मदद करने के साथ ही त्वचा पर चमक लाने और बालों की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद रहते हैं.

खानपान का रखें खास ध्यान

पूरी हेल्थ को दुरुस्त रखने के साथ ही त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है. मौसमी फल, सब्जियां, प्रोबायोटिक्स, अनाज जैसी चीजों का सेवन करें. वहीं जंक फूड, ज्यादा तली हुई चीजें, ज्यादा मीठा और ज्यादा नमक आदि सेहत के साथ आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है, इसलिए इन सभी चीजों से परहेज करना शुरू कर दें.

त्वचा को हाइड्रेट रखना है जरूरी

हर कोई चाहता है कि चेहरे की त्वचा मुलायम रहे और ड्राईनेस न हो, क्योंकि ड्राइनेस झुर्रियों को बढ़ावा दे सकती है. स्किन अंदर से हाइड्रेट रहे इसलिए रोजाना करीह 8 से 10 गिलास पानी पीने के अलावा नारियल पानी को डाइट में जगह दें. वहीं चाय-कॉफी की बजाय हर्बल टी पिएं.

Related Articles

Back to top button